फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरेलू उड़ान शुरू होते ही सितारों ने किया हवाई सफर, यह अभिनेता छह महीने बाद पहुंचा अपने घर

Wed, 27 May 2020 06:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 27 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Flights In India during lockdown Rohan Mehra Karanvir Mehra Himansh Kohli Radhika Madan and Partha Samathan has travel by flight
राधिका मदान, रोहन मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे लॉकडाउन के बाद सरकार ने मंगलवार को घरेलू उड़ान सेवाएं खोल दी हैं। जिसके बाद अलग अलग जगहों पर फंसे लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। इनमें बॉलीवुड और टीवी सितारे भी शामिल हैं। कई सितारों ने घरेलू उड़ानें शुरू होते ही हवाई सफर किया और अपने घर या फिर जहां उनको जाना था वहां पहुंचे। वहीं छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता रोहन मेहरा करीब छह महीने बाद अपने घर पहुंचे।

Flights In India during lockdown Rohan Mehra Karanvir Mehra Himansh Kohli Radhika Madan and Partha Samathan has travel by flight
रोहन मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद दी है। रोहन मेहरा मंगलवार को घरेलू उड़ान सेवा शुरू होते ही अपने घर अमृतसर करीब छह महीने बाद पहुंचे। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने सफर की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए रोहन मेहरा ने बताया कि वह करीब छह महीने बाद अपने घर पहुंचे हैं। 

Flights In India during lockdown Rohan Mehra Karanvir Mehra Himansh Kohli Radhika Madan and Partha Samathan has travel by flight
रोहन मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहन मेहरा मुबंई से दिल्ली होकर अमृतसर अपने घर पहुंचे। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में दिल्ली एयरपोर्ट, अमृतसर एयरपोर्ट और अपने घर की तस्वीर को साझा किया है। इन तस्वीरों के साथ अभिनेता ने यह भी बताने की कोशिश की है कि सफर के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह से ख्याल रखा गया था। साथ ही रोहन मेहरा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि वह छह महीने बाद अपने घर पहुंचे हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flights In India during lockdown Rohan Mehra Karanvir Mehra Himansh Kohli Radhika Madan and Partha Samathan has travel by flight
रोहन मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रोहन मेहरा के सफर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके कई फैंस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि रोहन मेहरा छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुमराह शो से की थी। यह शो साल 2012 में आया था। इसे बाद वह छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं रोहन रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Flights In India during lockdown Rohan Mehra Karanvir Mehra Himansh Kohli Radhika Madan and Partha Samathan has travel by flight
राधिका मदन - फोटो : सोशल मीडिया

घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने के बाद केवल रोहन मेहरा ने ही नहीं और भी कई सितारों ने हवाई सफर किया। इसमें करण वोहरा, करणवीर मेहरा, हिमांश कोहली, राधिका मदान और पार्थ समथान का नाम भी शामिल है। सभी सितारों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mai aa rahi hu Maa... #homebound #travelsafe #airportlook

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on



पढ़ें: 'रामायण' में 'शूर्पणखा' की नाक काटने के लिए 'लक्ष्मण' को दी गई थी असली तलवार, अभिनेता ने ऐसे शूट किया था सीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed