कोरोना के भय से बंद हुई टीवी और फिल्मों की शूटिंग के बाद दैनिक वेतनभोगियों के सामने रोजी रोटी का खतरा मंडरा रहा है लेकिन संकट के इन हालात में फिल्म और टीवी निर्माताओं ने उन सारे कर्मचारियों का ख्याल रखने का फैसला किया है, जो शूटिंग बंद होने के चलते बेरोजगार हुए हैं। देश की सबसे बड़ी फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने इस मामले में मिसाल कायम करते हुए अपने कर्मचारियों को सवेतन छुट्टी देने का एलान किया है।
2 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में हुए सबसे ज्यादा असर को देखते हुए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री मंगलवार से ही पूरी तरह से बंद है। फिल्म प्रोडक्शन घरानों के सारे दफ्तर बंद हो चुके हैं। देश की सबसे बड़ी म्यूजिक और फिल्म कंपनी टी सीरीज ने सिर्फ जरूरती स्टाफ को ही इस दौरान घर से काम करने को कहा है और अपने तमाम कर्मचारियों को इस दौरान सवैतनिक छुट्टी लेने की सुविधा दे दी है।
3 of 5
भूषण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
टी सीरीज के चेयरमैन व मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार कहते हैं, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जिस जनता कर्फ्यू की बात कही है वह लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने की अनोखी पहल भी है और एक मिसाल भी। जो लोग इस संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों की दिन रात सेवा कर रहे हैं, उनको पूरा मनोरंजन उद्योग सलाम करता है। हमारी तमाम फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज व अन्य योजनाओं की शूटिंग रिकॉर्डिंग आदि पर इसका गहरा असर पड़ा है लेकिन ये वक्त कंपनी के मुखिया की तरह नहीं बल्कि एक आम नागरिक की तरह सोचने का है। टी सीरीज इन हालात में अपने कर्मचारियों और देश की जनता के साथ पूरी तरह खड़ी रहेगी।'
4 of 5
sanjay kohli, gul khan
- फोटो : amar ujala
उधर, तमाम टीवी धारावाहिक निर्माताओं ने भी इस दौरान अपने कर्मचारियों का ख्याल रखने की बात कही है। ये निर्माता दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बेरोजगारी भत्ता देने की भी पहल कर चुके हैं। निर्माता संजय कोहली कहते हैं, 'हम हमेशा अपने सेट पर काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए तत्पर हैं। मैं हर जरूरतमंद की मदद करूंगा। उसके लिए मैंने अपना फोन नंबर सबको दिया हुआ है। वह मुझे कभी भी फोन कर सकते हैं।' गुल खान कहती हैं, 'हम अपने कर्मचारियों को बेरोजगारी भत्ता देंगे। उन्हें उनका पैसा मिलता रहेगा।'
5 of 5
Rajan Shahi
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्माता राजन शाही कहते हैं, 'मेरा अपने कर्मचारियों के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है और यह आगे भी यूं ही बरकरार रहेगा। उनकी सारी जरूरतों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमने इससे पहले भी बहुत सी मुश्किलों का सामना मिलकर किया है। अब इस मुश्किल से भी हम एक साथ मिलकर लड़ेंगे।'
मी-टू : जन्मदिन से ठीक पहले जेल भेजे गए हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन