{"_id":"5acf17474f1c1b5f3e8b4a8c","slug":"family-time-with-kapil-sharma-may-be-replace-with-comedy-circus-or-vir-das-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के फैंस के लिए बुरी खबर,जिस शो ने बनाया था 'कॉमेडी किंग' वही करेगा फैमिली टाइम' को रिप्लेस ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल के फैंस के लिए बुरी खबर,जिस शो ने बनाया था 'कॉमेडी किंग' वही करेगा फैमिली टाइम' को रिप्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने यह फैसला कपिल की तबीयत को देखते हुए लिया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल के शो को चैनल रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है। यह वही शो है जिसके कपिल ने 6 सीजन जीते थे।
2 of 5
Kapil Sharma
कपिल के शो को रिप्लेस करने में दो शोज के नाम सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कपिल के शो की जगह या तो 'कॉमेडी सर्कस' लेगा या फिर कॉमेडियन वीर दास का शो भी इसकी जगह ले सकता है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
3 of 5
kapil sharma
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'कॉमेडी सर्कस' को विपुल शाह लेकर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि 'कॉमेडी सर्कस' वही शो है जिसने कपिल को पहचान दिलाई थी। इस शो के कपिल 6 सीजन जीत चुके हैं। इससे पहले कपिल ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लिया था जिसके बाद 'कॉमेडी सर्कस' की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma
ऐसा भी कहा जा रहा है कि कपिल के शो की जगह फेमस कॉमेडियन वीर दास का नया शो भी ले सकता है। इस बारे में वीर दास ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही है। कपिल के शो को बंद करने के बारे में अभी तक चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के हवाले से सिर्फ इतना पता चला है कि 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। यानी कि अप्रैल में कोई भी शो टेलीकास्ट नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
बढ़ते विवाद के बीच पहली बार कपिल का बयान सामने आया है। कपिल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करने के दौरान कहा, 'जो लोग मेरा करियर बर्बाद करना चाहते हैं, वो जो चाहे झूठ फैला सकते हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। जब तक लोगों को संतुष्टि मिल रही है उन्हें यह सब करने दीजिए। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।' बता दें कि कपिल अपने नए शो से खुश नहीं थे । उन्होंने अपनी टीम को कहा था, 'कुछ मजा नहीं आ रहा है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।