फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Exclusive: Tanvi Dogra is playing the role of neeti in show Parineeti know about the story of the show here

Exclusive: तन्वी डोगरा से बिल्कुल मिलती- जुलती है ‘परिणीति’ की नीति, जानें शो में कैसा होगा एक्ट्रेस का किरदार

Wed, 09 Feb 2022 01:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Feb 2022 01:38 AM IST
सार

सीरियल परिणीति में दो बेस्ट फ्रैंड्स परी और नीति की कहानी को दिखाया जाएगा। शो में तन्वी डोगरा, आंचल साहू और अंकुर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Exclusive: Tanvi Dogra is playing the role of neeti in show Parineeti know about the story of the show here
परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल्द ही कलर्स टीवी पर मशहूर निर्माता एकता कपूर का नया धारावाहिक शुरू होने वाला है। परिणीति नाम का यह टीवी सीरियल 14 फरवरी से दर्शक देख सकेंगे। सीरियल के प्रोमो के सामने आने के बाद सभी दर्शन इसके प्रसारित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरियल में दो बेस्ट फ्रैंड्स परी और नीति की कहानी को दिखाया जाएगा। वहीं, कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब दोनों के बीच एंट्री होगी एक लड़के राजीव की। शो में तन्वी डोगरा, आंचल साहू और अंकुर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसी बीच सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री तन्वी डोगरा ने अमर उजाला से खास बातचीत में इस सीरियल से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए-

विज्ञापन

कलर्स पर शुरू होने वाले नए शो परिणीति में दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है। टेलीविजन के अन्य धारावाहिकों से कितना अलग होगा सीरियल परिणीति?

विज्ञापन

हर शो में आपको लव ट्रायंगल देखने को मिलता है। ट्रायंगल लव स्टोरी पर एक ट्रेंड सा चल गया है। हमारे इस सीरियल में भी लव ट्रायंगल ही देखने को मिलेगा। लेकिन बाकी सीरियल में हर बार दो अभिनेत्री या अभिनेताओं के बीच लड़का या लड़की आती है। हमारे शो परिणीति में दो पक्की सहेलियों के बीच एक लड़के की एंट्री होगी। इस सीरियल में दोनों ही सहेलियों की दोस्ती काफी गहरी दिखाई जाएगी। वह बचपन से ही एक-दूसरे के साथ रही हैं और दोनों ही एक- दूसरे को दुख में नहीं देख सकती हैं। परी और नीति का यह किरदार सीरियल में एक- दूसरे बेहद प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल परिणीति में आपका किरदार कैसा होगा और जब दो सहेलियों के बीच एक लड़के की एंट्री होगी तो क्या आप के किरदार में कोई नकारात्मक पहलू देखने को मिलेगा?

सीरियल में परी और नीति दोनों ही बहनों की तरह नजर आएंगी। हमेशा से साथ रहने वाली इन दोनों ही लड़कियों का व्यक्तित्व एक-दूसरे से बेहद अलग है। एक और जहां परी शांत, प्यारी और भोली भाली लड़की है तो वहीं नीति यानी कि मैं चंचल, ज्यादा बोलने वाली, गुस्सैल, कॉन्फिडेंट, करियर ओरिएंटेड, लड़ाई करने में आगे रहने वाली लड़की हूं। हमारे बीच एक लड़के की एंट्री के बारे में बात करें तो शो में हम दोनों को ही यह पता नहीं होगा कि हमारी शादी एक ही लड़के से होने वाली है। हमें इस बारे में कब पता चलेगा और आगे हमारी दोस्ती का क्या होगा इसके लिए तो आपको सीरियल ही देखना होगा।

Exclusive: Tanvi Dogra is playing the role of neeti in show Parineeti know about the story of the show here
तन्वी डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

आपने टेलीविजन के और सीरियल में भी काम किया है। ऐसे में आपके पिछले किरदार और परिणीति में आपके किरदार में कितना अंतर है?

बिल्कुल मेरे पिछले किरदारों में और परिणीति के इस किरदार में काफी अंतर है। इस शो में मेरा पहनावा अलग है, मेरी स्टाइलिंग अलग है। मेरे बात करने का तरीका अलग है। यह किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग था, क्योंकि मैंने इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया। इतनी धाकड़ और इतनी बिंदास लड़की का किरदार निभाना पिछले सभी किरदारों से काफी अलग है मेरे लिए। यह काफी अलग रोल है। वैसे मैं अभी इसे सीख रही हूं और मुझे इसमें काफी मजा आ रहा है।

असल जिंदगी की तन्वी और परिणीति में नजर आने वाली तन्वी एक- दूसरे से कितनी अलग और कितनी मिलती- जुलती है?

समानता की बात करें तो तन्वी और परिणीति की नीति में काफी समानता है। परिणीति में नीति को बोलना पसंद है। बहुत बातें करती है, चुप नहीं होती है जब तक परी इशारे से उसे चुप ना करा दे। वहीं असल जिंदगी में भी मैं कुछ ऐसी ही हूं। मैं बहुत बोलती हूं। मुझे हंसना पसंद है, लोगों से मिलना पसंद है, बातें करना पसंद है। तो यह सारी चीजें नीति से बिल्कुल मिलती है। बस यह नहीं मिलता कि मैं किसी को पीट दूं, क्योंकि नीति तो पीट देती है। बस इस बात में हम दोनों अलग हैं, बाकी सब चीजें एक जैसी है।

 

परिणीति का ये किरदार आपको कैसे मिला। इसके पीछे की कोई कहानी या किस्सा जो आप बताना चाहें?

इसके पीछे कोई खास कहानी तो नहीं है। मैंने परी और नीति दोनों ही किरदारों के लिए ऑडिशन दिया था। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मुझे इस रोल के लिए चुना जाएगा, क्योंकि यह बहुत ही अलग रोल है। मुझे ऐसा लगता था ताकि शायद मैं परी के किरदार के लिए चुनी जा सकती हूं। लेकिन अचानक ही दो-तीन दिन के अंदर ही मुझे यह रोल मिल गया और मुझे अभी तक यकीन नहीं होता कि मैं इस किरदार को निभा रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed