बिग बॉस में 'नागिन' के नाम से पहचान रखने वाली अर्शी खान एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली हैं। खबर है कि वे एक टीवी सीरियल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि अर्शी खान का बिग बॉस में सबसे चौंकाने वाला एविक्शन रहा था।
बिग बॉस मे हितेन पर मर-मिटने वाली अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे जल्द ही एंड पिक्चर के सीरियल 'मेरी हानिकारक बीवी' में एक आइटम सॉन्ग करती दिखाई देंगी। बता दें कि इससे पहले वे कलर्स के शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आई थीं।
अर्शी ने बताया कि ' मैं बहुत खुश हूं और मैं जल्द ही टीवी सीरियल "मेरी हानिकारक बीवी' में एक गेस्ट रोल करने वाली हूं, अगर सब सही हुआ तो मैं इस सीरियल के लिए एक आइटम सॉन्ग भी करती नजर आउंगी।'
बता दें कि गूगल की एनुअल ट्रेंड लिस्ट के अनुसार अर्शी खान साल की दूसरी सबसे ज्यादा एंटरटेनर पर्सनैलिटी रही हैं। लेकिन अर्शी को बिग बॉस से अचानक बाहर होने का बहुत दुख है। अर्शी ने अपने एविक्शन के बारे में भी कुछ बातें शेयर की थी।
अर्शी ने कहा कि ' मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि मैं शो से निकल जाउंगी। क्योंकि जब मैंने शो में एंट्री की थी तो मुझे पूरा यकीन था कि आवाम मुझे 15 हफ्ते तक घर में बरकरार रखेगी। मुझे अभी भी लगता है कि मैं लव, पुनीश और प्रियांक से ज्यादा दर्शकों को एंटरटेन कर रही थी। मैंने घर में इतना समय बिताया और मुझे बहुत बुरा लगा कि उनसे पहले घर से निकल गईं। मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।'