{"_id":"5b4475974f1c1b07278b5997","slug":"doctor-hathi-death-to-naagin-3-trp-top-5-television-news-of-the-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ.हाथी के निधन से लेकर दिव्यांका की एनिवर्सरी तक, TV की इन 5 खबरों ने हफ्तेभर बटोरी सुर्खियां ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डॉ.हाथी के निधन से लेकर दिव्यांका की एनिवर्सरी तक, TV की इन 5 खबरों ने हफ्तेभर बटोरी सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
NAAGIN3
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
dr hathi
नहीं रहे डॉक्टर हाथी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाकर फेमस हुए कवि कुमार आजाद का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। जैसे ही डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी तारक मेहता शो की शूटिंग कैंसिल कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद डॉ. हाथी की डेड बॉडी उनके घर लाई गई जहां पर सभी के दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया, जिसके बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

Divyanka Tripathi
दिव्यांका-विवेक मना रहे शादी की दूसरी सालगिरह
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों यहां शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मनाने पहुंचे हैं। इस कपल ने अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी।

naagin3
TRP में नंबर 1 रहा 'नागिन 3'
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' लगातार चौथे हफ्ते भी नंबर एक पर डटा रहा। जिससे यह साफ हो गया है कि नागिन का बदला इस बार भी दर्शकों को खूब रास आ रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल पहुंच गया है। जो कि लंबे वक्त तक नंबर एक की पोजीशन पर रह चुका है।

juhi
एक दूजे से अलग हो गए जूही और सचिन
टीवी की फेमस जोड़ी जूही परमार और सचिन श्रॉफ अब आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग हो गए हैं। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक फैमिली कोर्ट ने इन दोनों के तलाक की अर्जी मंजूर कर ली है। इन दोनों एक्टर ने साल 2009 में शादी की थी। तलाक के बाद इनकी बेटी समायरा जूही के ही पास रहेगी।