प्रसिद्ध अभिनेत्री प्राची तेहलान ने दिल्ली में अपने पुराने दोस्त रोहित सरोहा के साथ शादी कर ली है। इस विवाह समारोह की कुछ खास तस्वीरें प्राची ने 'अमर उजाला' के साथ साझा की हैं। साहिल कोचर के भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे में प्राची बेहद ही खूबसूरत दिखीं। इस शाही लुक वाले लहंगे को प्राची ने अर्चना अग्रवाल की डिजाइनर ज्वैलरी के साथ पहना। झुमकों, हार, हेडपीस और नथनी के साथ प्राची ने इस सीजन में दुल्हनों के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।
2 of 5
प्राची तेहलान
- फोटो : टीम प्राची तेहलान
प्राची बताती हैं कि वह रोहित को पिछले आठ साल से जानती हैं। बीच में कुछ अनबन होने के चलते दोनों अलग भी हुए लेकिन कोरोना की बनाई दूरी ने दोनों को फिर से मिला दिया। प्राची कहती हैं, "ये विश्वास करना मुश्किल है कि हम दोनों ने इतने लंबे समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की।" इस बार तार दोबारा जुड़ने पर रोहित ने उन्हें अगले दिन ही शादी का प्रस्ताव दे दिया और फिर दोनों परिवारों ने मिलकर इस शुभ कार्य को संपन्न कर दिया।
3 of 5
प्राची तेहलान की शादी की तस्वीरें
- फोटो : टीम प्राची तेहलान
प्राची तेहलान ने टेलीविजन के सुपरहिट सीरियल 'दीया बाती और हम' से अपनी पहचान बनाई और फिर बड़े परदे पर भी अपनी धाक जमाई। प्राची की पिछली फिल्म 'ममंगम' मलयालम, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई। इस फिल्म ने खाड़ी देशों के अलावा भारत में भी जबर्दस्त कारोबार किया।
4 of 5
प्राची तेहलान की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही प्राची के शादी की खबरें आने लगी थीं, हालांकि प्राची का कहना है कि ये सब एकदम से हुआ। कोरोना संक्रमण काल में वह दिल्ली अपने परिवार के साथ रहने पहुंच गई थीं और इसी दौरान रोहित से उनका संपर्क हो गया।
5 of 5
प्राची तेहलान की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल लेवल की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राची तेहलान इन दिनों अपने पति के साथ मॉनसून एन्जॉय करने निकल चुकी हैं। उनका वादा है कि वहां से लौटकर वह अमर उजाला के पाठकों के साथ खास बातचीत करेंगी और अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में भी चर्चा करेंगी।
पढ़ें: जब करीना कपूर खान को चुनना पड़ा था आमिर और शाहरुख में से एक, जिस फिल्म को छोड़ा वही हुई 'सुपरहिट'