{"_id":"5ad03a8f4f1c1b5c3e8b4df7","slug":"divyanka-tripathi-lashes-out-on-trollers-about-body-shaming-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिव्यांका त्रिपाठी की बॉडी को लेकर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स, दिया ऐसा जवाब जानकर हिल जाएंगे आप ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दिव्यांका त्रिपाठी की बॉडी को लेकर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स, दिया ऐसा जवाब जानकर हिल जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को टेलीविजन इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं। यह न केवल टीवी की फेमस बहू बनीं बल्कि सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गई हैं। दिव्यांका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में दिव्यांका ने पति विवेक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने ऐसे कमेंट्स किए जिसे देखकर दिव्यांका भड़क उठीं।
divyanka tripathi
दिव्यांका ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। जिसमें उनके साथ विवेक दहिया के अलावा एक और शख्स था। इस तस्वीर के पोस्ट होने के कुछ ही देर बाद यूजर्स दिव्यांका को लेकर भद्दे कमेंट्स करने लगे। यूजर्स ने ऐसे कमेंट्स किए हैं जिसे लिखना भी मुश्किल है। यह सब देखकर दिव्यांका ने चुप्पी तोड़ते हुए यूजर्स को ऐसा जवाब दिया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Divyanka Tripathi
दिव्यांका ने लिखा - 'मैं अपने आप पर गर्व महसूस करती हूं और किसी भी महिला को ऐसा ही करना चाहिए। भगवान ने मुझे ऐसा किसी वजह से ही बनाया होगा ऐसे में मैं अपने फिगर को लेकर क्यों शर्मिंदगी महसूस करूं। हमारा देश प्रगतिशील है इस तरह की भाषा दिखाती है आप कहां है।'
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Twitter
ऐसा पहली बार नहीं है कि दिव्यांका को इस तरह के कमेंट्स सुनने को मिले हो। इससे पहले भी दिव्यांका को इस तरह के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा है। दिव्यांका के अलावा मंदिरा बेदी भी बॉडी को लेकर ट्रोल की जाती रही हैं। दिव्यांका ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से की थी। इस सीरियल ने न केवल उन्हें पहचान दिलाई बल्कि लोगों के घर का अहम हिस्सा बनने में भी कामयाब रहीं।
विज्ञापन
Divyanka Tripathi
दिव्यांका इन दिनों 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में इशिता भल्ला का रोल निभा रही हैं। कुछ समय से उनका यह शो टीआरपी की रेस में काफी पीछे था लेकिन नए भूतिया ट्रैक की वजह से सीरियल ने इस हफ्ते तीसरे पोजीशन पर कब्जा जमा लिया। दिव्यांका टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं।