फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा विवाद पर 'गुत्थी' ने तोड़ी चुप्पी, झगड़े के बीच सेहत को लेकर दिया बड़ा बयान

Fri, 13 Apr 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Sunil Grover breaks his silence on Kapil Sharma health
kapil sharma
देशभर में कॉमेडी आइकन बन चुके कपिल शर्मा का करियर सबसे मुश्किल दौर में है। उनको लेकर तमाम तरह की चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है। उनके शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' के बारे में कुछ भी पक्का नहीं है कि आगे चल पाएगा या नहीं। इस बीच खबर है कि कपिल मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं।
Sunil Grover breaks his silence on Kapil Sharma health
Bharti and Kapil

खबर आई कि कपिल डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। कुछ एक्टर्स उनके सपोर्ट में उतर आए और उनकी खराब मनोदशा की दुहाई दी। उनके सभी दोस्त जैसे भारती सिंह, उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा सभी ने कपिल को टाइम देने की बात कही। इस बीच कपिल के साथ उनके पुराने शो में काम कर चुके सुनील ग्रोवर ने कपिल की सेहत को लेकर पहली बार बयान दिया है। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' की दमदार जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर निजी विवाद के चलते अलग हो गए थे।

 

Sunil Grover breaks his silence on Kapil Sharma health
Sunil Grover

इस मामले में पहली बार सुनील ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ी है। एक youtube चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील से जब कपिल शर्मा की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कपिल शर्मा जल्दी ठीक होकर वापस आ जाये। सुनील ने ये भी कहा कि कपिल के परिवार को उनकी अच्छी तरह से देखरेख करनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover breaks his silence on Kapil Sharma health
Kapil Sharma

आपको बता दें कि विवादित ट्वीट्स और फिर कथित तौर पर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच का फोन कॉल वायरल होने के बाद से ही कपिल कॉन्ट्रोवर्सी में बने हुए हैं। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट मैग्जीन के एडिटर और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' की प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोंस और नीति सिमोंस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Sunil Grover breaks his silence on Kapil Sharma health
Kapil Sharma
इतना ही नहीं, सुनील के मसले पर भी कपिल ने लगातार ट्वीट कर बुरा-भला कहा। खैर कपिल की इन हरकतों से यह साफ जाहिर होता है कि वह इन दिनों मानसिक तौर से बीमार चल रहे हैं। उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं चल रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed