फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं दिव्यांका त्रिपाठी, ऐसे शुरू हुई विवेक से 'मोहब्बतें'

Mon, 14 Dec 2020 01:52 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 14 Dec 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Birthday Know About Actress Breakup With Sharad Malhotra and Love Story With Husband Vivek Dahiya
divyanka tripathi - फोटो : instagram

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। दिव्यांका ने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड सेलेब से कम नहीं है। दिव्यांका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी भोपाल से ही की है। उन्हें शुरू से ही कला के क्षेत्र में रुचि रही है। कॉलेज के समय में दिव्यांका ने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया था। आज खुशहाल जीवन बिता रहीं दिव्यांका भी उतार चढ़ाव के दौरा से गुजरी हैं। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Divyanka Tripathi Birthday Know About Actress Breakup With Sharad Malhotra and Love Story With Husband Vivek Dahiya
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Twitter

दिव्यांका त्रिपाठी ने जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस धारावाहिक में दिव्यांका के को-स्टार शरद मल्होत्रा रहे थे। इस शो के दौरान ही दिव्यांका शरद को दिल दे बेठी थीं। दिव्यांका और शरद ने करीब आठ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की जोड़ी काफी पसंदीदा औप मशहूर हुआ करती थी। लेकिन आठ साल के रिलेशन के बाद साल 2015 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों के अलग होने के बाद ये बात सामने आई थी कि शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे।

Divyanka Tripathi Birthday Know About Actress Breakup With Sharad Malhotra and Love Story With Husband Vivek Dahiya
divyanka tripathi

शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थीं। दिव्यांका एक बार राजीव खंडेलवाल के चैट शो जज्बात में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने शरद के साथ ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। दिव्यांका ने बताया कि वह काफी समय से शरद को डेट कर रही थी, उन्हें विश्वास था कि रिलेशनशिप अंत तक जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिव्यांका कहती हैं, 'मैंने शरद को दोबारा पाने के लिए हर चीज ट्राई की थी। मैं अंधविश्वास के लेवल तक चली गई थी। एक समय आया कि जब मुझे लगने लगा कि किसी का प्यार पाने के लिए इतना सबकुछ करना पड़ेगा तो क्या ये प्यार है? अकेले रहना बेहतर है। मैंने खुद को रोक लिया लेकिन मुझे कुछ समय लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Birthday Know About Actress Breakup With Sharad Malhotra and Love Story With Husband Vivek Dahiya
divyanka tripathi

इस सबसे उबरने के बाद दिव्यांका ने धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में काम किया। इस शो के सेट पर दिव्यांका की मुलाकात विवेक दाहिया से हुई। दिव्यांका और विवेक ने अपनी वेडिंग में बताया था कि दोनों को उनके फैंस ने मिलवाया था। दोनों एक बार एक पार्टी में गए थे जहां से एक ग्रुप फोटो में से फैंस ने दिव्यांका और विवेक की फोटो को क्रॉप कर इसे DIVEK नाम दे दिया। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच भी प्यार पनपने लगा।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi Birthday Know About Actress Breakup With Sharad Malhotra and Love Story With Husband Vivek Dahiya
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

इसके बाद जुलाई 2016 में दोनों परिवार की रजामंदी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल से हुई थी। जिसमें टीवी के कई कलाकार भी शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों का एक रिसेप्शन चंडीगढ़ में तो एक मुंबई में भी हुआ था। दिव्यांका और विवेक अब एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आती है।

पढ़ें: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं आमिर खान की बेटी इरा खान, फैंस ने केमेंट्स में लुटाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed