मनोरंजन जगत की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने टॉपलेस फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दिव्या ने टॉपलेस फोटोशूट कराया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ कुछ फैंस ने उनके इस फोटोशूट की तारीफ की तो वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने दिव्या की इन तस्वीरों पर भद्दे कमेंट कर दिए। अब हाल ही में अभिनेत्री ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
टॉपलेस फोटोशूट को लेकर ट्रोल हुईं दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप नहीं बता सकते कौन क्या पहनेगा
'स्पिलट्सविला 10' और फिल्म 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स ' में काम कर चुकीं दिव्या अग्रवाल ने कुछ दिन पहले टॉपलेस फोटोशूट करवाया था और ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। फोटोशूट के दौरान दिव्या ने टॉप की जगह रंग बिरंगे फूल पहने थे जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)
इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही जहां कई फैंस ने दिव्या की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इसके बाद अश्लील और भद्दे कमेंट देखकर दिव्या ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलर्स के कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, 'एक कॉन्सेप्ट शूट किया और लोग पागल हो गए। आप नहीं बता सकते किसे क्या पहनना चाहिए। ट्रेडिशनल कपड़े या कुछ नहीं। दुख की बात है कि एक व्यक्ति का चरित्र उसके कपड़ों से तय किया जाता है'।
सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू के जरिए भी दिव्या ने ट्रोलर्स को लेकर खास बात कही। दिव्या ने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती। मैं ये भी ज्यादा नही सोचती हूं कि क्या पोस्ट करना चाहिए। ट्रोलर्स सिर दर्द होते है। ये शूट मेरे निजी इंस्टाग्राम के लिए किया गया था। मैं कुछ प्रयोग करने का सोच रही थी'।
आगे दिव्या ने कहा कि, 'साल 2020 में मैं घर पर थी। आप समझ सकते हैं कि मैं किस चीज से गुजरी हूं। मैंने कुछ ऐसा करने का सोचा जो मैंने कभी किया नहीं था। मेरी सोच कभी भी अपना शरीर दिखाने की नहीं है। मैंने बस ये कॉन्सेप्ट देखा और इसके लिए एक कोशिश की। बस और कुछ भी नहीं'।