बॉलीवुड सेलेब्स हों या टीवी के स्टार सभी अपने कपड़ों और लुक को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। हों भी क्यों न, इनके कपड़ों पर हजारों लाखों लोगों की नजर जो टिकी होती है। इन्हीं से फैशन और ट्रेंड भी सेट होता है। लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब इनके कपड़े आपस में मैच कर जाएं। ऐसा कुछ अभिनेत्रियों के साथ हो भी चुका है।
2 of 5
शहनाज गिल, देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : Social media
आपमें से कइयों ने नोटिस किया होगा कि कुछ समय पहले जो आउटफिट किसी और अभिनेत्री ने पहना था कुछ समय बाद उसी तरह का या बिल्कुल वैसा ही ड्रेस कोई अन्य अभिनेत्री भी पहने दिख जाती है। ऐसा होने पर वे कई बार ट्रोल भी जाते हैं तो कुछ तारीफ बटोर ले जाते हैं।
3 of 5
शहनाज गिल, मौनी रॉय
- फोटो : Social media
फ्रिल गाउन पहनना किसको अच्छा नहीं लगता होगा। लेकिन इसी ड्रेस की वजह से मौनी रॉय बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं शहनाज गिल ने खूब तारीफें बटोरी थीं। दरअसल शहनाज कौर गिल ने इसे बिग बॉस 13 के एक एपिसोड में पहना था और उनपर ये वाकई खूब फब रहा था। शहनाज किसी गुड़िया से कम नहीं लग रही थीं। वहीं जब मौनी रॉय ने इसी तरह का फ्रिल गाउन कैरी किया तो उनके लिए गाड़ी तक में बैठना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि मौनी भी इसे पहनकर बेहद ग्लैमरस लग रही थीं लेकिन सोशल मीडिया वालों को भला कौन रोक सकता है। वे ट्रोल हो गईं।
4 of 5
रुबीना दिलैक, देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : Social media
फ्रिल गाउन की ही बात करें तो इसी तरह का एक आउटफिट बिग बॉस 14 विजेता रुबीना दिलैक ने भी पहना था। शो के दौरान पहना गया यह गाउन उनपर खूब फब रहा था। साथ ही उन्होंने इसके साथ बैंगनी रंग की इयररिंग पहनी थी और गहरे रंग की लिपस्टिक में वो कहर ढा रही थीं। बिग बॉस 14 की ही कंटेस्टेंस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी फ्रिल गाउन पहनकर फोटो शेयर की थी। वो बिल्कुल सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया गया।
5 of 5
रश्मि देसाई, भारती
- फोटो : Social media
वहीं कुछ दिन पहले हमने बिग बॉस की कंटेस्टेंस रहीं अभिनेत्री रश्मि देसाई को काले रंग की मिडी पहने देखा था। रश्मि की क्यूटनेस वैसे ही सबको खूब भाती है और ये ड्रेस पहनकर वे काफी प्यारी लग रही थीं। लेकिन यही कपड़े कॉमेडी क्वीन भारती ने भी पहन लिए। जिसमें वह खूब गोल मटोल लग रही थीं।