फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता...'की दयाबेन ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, यूजर्स बोले 'कब आओगी वापस'

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Disha Vakani‬ akka Dayaben shared throwback picture on Instagram users asks her to come back on show
disha vakani
दिशा वकानी लंबे वक्त से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से गायब हैं। शो में उनकी वापसी को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह शो में अब दोबारा दिखाई नहीं देंगी जिसके बाद उनके कमबैक की खबरों ने जोर पकड़ा। हालांकि शो में कब नजर आएंगी यह सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। इस बीच दिशा वकानी ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस उनसे दोबारा वापस आने की गुजारिश करने लगे।
Disha Vakani‬ akka Dayaben shared throwback picture on Instagram users asks her to come back on show
Disha Vakani
इस तस्वीर में दिशा साड़ी पहने हुए कई सारे लोगों के बीच बैठी हुई हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने दिशा से वापस आने की बात कहने लगे। एक यूजर ने लिखा आप जल्दी से सीरियल में वापस आ जाओ। एक और यूजर ने लिखा आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जल्दी शो पर आ जाइए। 
Disha Vakani‬ akka Dayaben shared throwback picture on Instagram users asks her to come back on show
Disha Vakani
वहीं एक और यूजर ने लिखा तारक मेहता का शो आपके बिना अधूरा है। आप इस सीरियल की जान हो, आपको याद कर रहे हैं, जल्दी वापस आ जाओ। इसके साथ ही कुछ यूजर ने लिखा दयाबेन को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। आपको अपने परिवार की तरह की मानते हैं। जल्दी से शो पर आ जाओ। जबकि कुछ यूजर्स ने दिशा से यह भी पूछा कि क्या आपने शो छोड़ दिया है?
 

 

#throwback #candidshot 💙

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Vakani‬ akka Dayaben shared throwback picture on Instagram users asks her to come back on show
Disha Vakani
कुछ दिन पहले एक वेब पोर्टल ने दयाबेन की वापसी के बारे में जानकारी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि मेकर्स शो में नया ट्रैक लाने वाले हैं। जिसमें दयाबेन और जेठालाल पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यह लम्हें बचपन से जुड़े होंगे।हालांकि इस बारे में मेकर्स या फिर दिशा की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
Disha Vakani‬ akka Dayaben shared throwback picture on Instagram users asks her to come back on show
Disha Vakani
'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' शो में दिशा दयाबेन का किरदार निभा रही थीं। इस सीरियल में दयाबेन जेठालाल की पत्नी बनी हैं। दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह शादी के बाद निजी जिंदगी में काफी बिजी है और बच्चे को समय देना चाहती हैं। जिस वजह से शो में वापसी करना मुश्किल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed