{"_id":"5acf275b4f1c1b5e3e8b4ba9","slug":"kapil-sharma-producer-of-his-new-show-breaks-ties-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडी शो के सस्पेंड होने की खबरों के बीच एक और बुरी खबर, लापता हुए कपिल शर्मा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडी शो के सस्पेंड होने की खबरों के बीच एक और बुरी खबर, लापता हुए कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा पर इन दिनों एक के बाद एक मुसीबतों की गाज गिरती दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले ही खबरें आई थी कि चैनल ने कपिल का नया शो बंद करने का फैसला लिया है। कपिल के लगातार शूट कैंसिल करने की वजह से चैनल उनसे काफी नाराज है। वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा इन दिनों लापता हो गए हैैं।
2 of 4
Kapil Sharma
दरअसल वह चैनल से जुड़े किसी भी सदस्य से कॉन्टैक्ट में ही नहीं हैं। यही नहीं शो के प्रोड्यूसर हेमंत रुपर्ल और रंजीत ठाकुर भी कपिल के इस तरह के अनप्रोफेशनल्स रवैये से काफी नाराज हैं। जिसके बाद अब शो के प्रोड्यूसर कपिल के साथ हर तरह के समझौते को खत्म करना चाहते हैं हालांकि चैनल चाहता है कि कपिल को एक चेतावनी दी जाए। चैनल के नजदीकी सूत्रों की मानें तो अभी किसी को नहीं पता है कि शो की शूटिंग फिर से कब शुरू होगी।
3 of 4
Kapil Sharma
इससे पहले मराठी की मशहूर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने बताया था कि उन्होंने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' छोड़ दिया है और अब वह इसकी आगे की शूटिंग नहीं करेंगी। कपिल का साथ छोड़ने के बाद वह अब दूसरे शो के साथ जुड़ने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kapil Sharma
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल के शो को चैनल रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है। यह वही शो है जिसके कपिल ने 6 सीजन जीते थे। कहा जा रहा है कि कपिल के शो की जगह 'कॉमेडी सर्कस' लेगा हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।