फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगी दयाबेन की वापसी, लेकिन इस बार की एंट्री होगी सबसे अलग

Sat, 30 Nov 2019 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Disha Vakani Aka Dayaben Of Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah May Come Back In The Show
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : Social Media

टेलीविजन जगत का सबसे चर्चित कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों को काफी पसंद है। तभी तो शो टीआरपी लिस्ट में  भी अपना दबदबा दिखाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी थोड़ी सी गिर गई थी। जिसकी वजह शो का एक कैरेक्टर दया बेन बताई जा रही हैं। शो में दयाबेन का किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी निभा रही थीं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने मेटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद उनकी शो में वापसी नहीं हुई।

Disha Vakani Aka Dayaben Of Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah May Come Back In The Show
Disha Vakani

हालांकि कई बार ऐसे कयास लगाए गए कि दया बेन की शो में जल्द ही वापसी होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही शो में एक बार फिर से दिशा वकानी की एंट्री होने वाली है। लेकिन इस एंट्री में भी एक ट्विस्ट है। दरअसल शो में दिशा की एंट्री केवल एक एपिसोड के लिए ही होगी। वो भी सिर्फ एक वीडियो कॉल के लिए। 

Disha Vakani Aka Dayaben Of Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah May Come Back In The Show
Disha Vakani

सूत्रों के मुताबिक शो के आगामी एपिसोड में बागा जेठालाल को अपने सपने के बारे में बताएगा। जिसमें वो जेठालाल को बीमार हुए देखता है। बागा जेठालाल को डराते हैं और कहते हैं कि उनका सपना हमेशा सच होता है। ऐसे हालात में जेठालाल सोचते हैं कि काश दयाबेन उनकी देखभाल करने के लिए वहां होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Vakani Aka Dayaben Of Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah May Come Back In The Show
Disha Vakani

अगर बागा का ये सपना सच होता है तो दर्शक शो में दयाबेन को एक बार फिर से देख पाएंगे। फैंस का कहना है कि बागा का सपना मेकर्स की तरफ से दिशा वकानी की वापसी को लेकर इशारा है। दिशा की शो में वापसी को लेकर फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं। शो में दया बेन की वापसी कहीं ना कहीं शो की टीआरपी को एक बार फिर से टॉप पर ला देगी। 

विज्ञापन
Disha Vakani Aka Dayaben Of Tarak Mehta Ka ooltah Chashmah May Come Back In The Show
tarak

गौरतलब है कि शो की शुरुआत से ही दिशा इस शो से जुड़ी हुई हैं। दर्शकों ने दयाबेन के किरदार को खूब प्यार भी दिया है। दिशा दर्शकों के बीच भी अब दयाबेन के रूप में ही मशहूर हैं। बता दें कि हाल ही में शो में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका ने भी शो को अलविदा कह दिया है। मोनिका ने फीस कम होने की वजह से शो को गुडबाय किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed