{"_id":"5a8ebe444f1c1b2d068b814e","slug":"dipika-kakar-and-shoaib-ibrahim-are-married-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का-विराट के बाद एक और एक्ट्रेस ने रचा ली शादी, पहली तस्वीरें आ गईं सामने","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अनुष्का-विराट के बाद एक और एक्ट्रेस ने रचा ली शादी, पहली तस्वीरें आ गईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
dipika kakar
बीते काफी दिनों से टेलीविजन स्टार दीपिका और शोएब की शादी लाइमलाइमट में बनी हुई हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का निकाह संपन्न हो गया है और अब दोनों पति-पत्नी है। निकाह के बाद इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
dipika kakar
सोशल मीडिया पर इन दोनों के निकाह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निकाह के बाद शोएब दीपिका को स्टेज पर हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही परिवार और कुछ करीबी दोस्त एक दूसरे के गले मिलकर न्यूली वेड कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
dipika kakar
इस खास मौके पर दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है जबकि शोएब हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी गोल्डन कॉम्बिनेशन के साथ पहने हुए हैं। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए दीपिका ने ट्रेडिशनल पाशा के साथ-साथ गहनें पहने हुए हैं जो उन पर काफी जच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Kakar
दीपिका और शोएब की शादी बीते दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही है। शादी की सभी रस्में शोएब के भोपाल स्थित घर से हुई हैं और शादी लखनऊ में हुई। यह न्यूली वेड 26 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देगा। इस फंक्शन में कई सारे टेलीविजन एक्टर्स के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं।
A post shared by simar ka prem laut ke aaya hai (@shoaika_shoaibdipika) on