'रामायण' में सीता बनीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को सीरियल से रातों- रात प्रसिद्धि मिली थी। सीता के किरदार में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। यही नहीं उन्हें इस रोल के लिए कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया। ऐसे में दीपिका ने अपनी पुरानी तस्वीर के साथ ऐसा ही एक किस्सा साझा किया है।
बिना मेकअप नजर आईं 'रामायण' में 'सीता' बनीं दीपिका, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर बताया खास किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में दीपिका बिना मेकअप के नजर आ रहीं हैं। तस्वीर में दीपिका ने सलवार सूट पहना हुआ है और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां सारे अवॉर्ड्स घर पर सजाकर रखती थीं।
अभिनेत्री ने लिखा, 'ये तब की बात है जब मैं उमरगांव स्टूडियो जाने के लिए तैयार थी। पाली हिल पर मेरी मां का घर है, जहां मेरे सारे अवॉर्ड्स को सजाया गया था। मेरी सफलता को देखकर उन्हें मुझ पर गर्व होता था। वो काफी खुश थीं।'
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on
दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की थी। दीपिका ने कैप्शन में लिखा था, "बचपन कितना प्यारा है। यह मुझे जगजीत सिंह जी की गजल याद दिलाता है, 'लौटा दो मुझे मेरे बचपन का सावन... वो कागज की कश्ती।' किसे पता था कि ये बच्ची बड़ी होकर एक दिन ऐतिहासिक सीरियल में काम करेगी।"
बता दें कि दीपिका को जब सीता का किरदार मिला उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। रामानंद सागर इस रोल के लिए किसी अभिनेत्री को खोज रहे थे तो उनका कहना था कि ऐसी अभिनेत्री होनी चाहिए जो अगर दो-तीन लड़कियों के साथ चले तो दर्शकों को ये बताना ना पड़े कि ये सीता है। उन्हें खुद देखकर पता चल जाए। दीपिका जब इस रोल के लिए पहुंचीं तो तीन से चार बार स्क्रीन टेस्ट दिया तब जाकर उनका चुनाव हुआ।
'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जल्द ही घर में गूंजेगी किलकारी