फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी काम न मिलने से परेशान हो गए थे 'तारक मेहता..' के जेठालाल, अब एक एपिसोड के लेते हैं इतने लाख

Sat, 25 May 2019 05:32 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 May 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Dilip Joshi Birthday Special Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah and his fess
Dilip Joshi - फोटो : social media

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल को तो आप जानते ही होंगे। जी हां, सब टीवी पर आने वाले इस शो का हर एक किरदार लोगों को हंसाने का काम बखूबी करता है। इन्हीं किरदारों में से एक हैं जेठालाल यानि दिलीप जोशी। रविवार को दिलीप 51 साल के हो जाएंगे।

Dilip Joshi Birthday Special Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah and his fess
Dilip Joshi - फोटो : social media

दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने साल 1997 में सीरियल 'क्या बात है' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। 1989 में 'मैंने प्यार किया' से फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद दिलीप बॉलीवुड की 'हम आपके है कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा' जैसी करीब 15 फिल्मों में नजर आए लेकिन फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं होने पर उन्होंने टीवी का रुख किया।

Dilip Joshi Birthday Special Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah and his fess
Dilip Joshi - फोटो : social media

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दिलीप जोशी ने घर-घर में पहचान बना ली। इस सीरियल के लिए दिलीप जोशी 16 अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। इस शो के अब तक 2.7 हजार से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। शो में दर्शकों को अपना फैन बनाए रखने के पीछे सबसे बड़ा हाथ जेठालाल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Joshi Birthday Special Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah and his fess
dilip joshi

एक्टिंग के साथ-साथ दिलीप जोशी मिमिक्री के लिए भी बहुत फेमस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी अपना किरदार निभाने के लिए एक एपिसोड के करीब 1.50 लाख रुपये लेते हैं। एक महीने में दिलीप करीब 25 दिन शूट करते हैं। इस तरह उनकी एक महीने की सैलरी करीब 36 लाख रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन
Dilip Joshi Birthday Special Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah and his fess
Dilip Joshi and His Family - फोटो : social media

कई शोज और फिल्में करने के बाद भी एक वक्त ऐसा था जब दिलीप जोशी के पास कोई काम नहीं था। यही नहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो साइन करने से पहले वो एक साल तक खाली बैठे रहे। असल जिंदगी की बात करें तो दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है। उनके दो बच्चे हैं बेटा रित्विक और बेटी नियति।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed