{"_id":"5ce92741bdec22073b653533","slug":"karan-oberoi-alleged-rape-case-victim-was-attacked-by-two-bike-borne-men-with-a-knife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला, केस वापस लेने की भी मिली धमकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला, केस वापस लेने की भी मिली धमकी
Sat, 25 May 2019 05:07 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 25 May 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
करण सिंह ओबेरॉय
करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत करके बताया है कि उनपर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला किया है। पीड़िता ने बताया कि उन्हें धमकी मिली है कि वो अपना केस जल्द वापस ले लें।
karan oberoi
- फोटो : social media
एएनआई को दिए हुए अपने बयान में ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर एसडी पसल्वर ने कहा, पीड़िता पर दो बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला किया और उनपर एक लैटर फेंका जिसमें लिखा था कि वो अपना केस वापस ले लें। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
SD Pasalwar, Senior Inspector Oshiwara Police Station on TV actor Karan Oberoi alleged rape case: Victim was attacked by two bike borne men with a knife, they threw a letter at her threatening to take back the complaint. Case registered, investigation underway. pic.twitter.com/OkV8A33f6J
— ANI (@ANI) May 25, 2019
karan singh oberoi, shiney ahuja
- फोटो : social media
5 मई को करण ओबेरॉय को मुंबई पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के सामने आते ही करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना था कि लड़की झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करन ओबरॉय
महिला की शिकायत में अभिनेता पर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला के अनुसार दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने।
विज्ञापन
करन ओबरॉय
महिला ने बताया कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया था। महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप भी किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की थी।