'इंडियन आइडल' (Indian Idol)से बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमित टंडन (Amit Tandon) टेलीविजन का चर्चित चेहरा है। अमित टंडन (Amit Tandon) सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी हैं और कई सारे सीरियल में नजर आ चुके हैं। बीते कुछ वक्त से अमित टंडन की निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव था लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टर के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। खबरों की मानें तो अमित टंडन और उनकी पत्नी रूबी (Ruby) में सुलह हो सकती है।
2 of 5
Amit Tandon
- फोटो : twitter
अमित टंडन और रूबी की शादी को 11 साल हो चुके हैं और दोनों की एक बेटी भी है। किसी वजह से दोनों में दूरियां आ गई थीं जिस वजह से दोनों एक दूसरे से लंबे वक्त से अलग रह रहे थे। इस बीच अमित टंडन की पत्नी रूबी कानूनी पचड़े में फंस गई थी। रूबी पर दुबई में अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा था जिसके बाद वह दुबई के अल राफा जेल में बंद थीं। बीते साल रूबी रिहा तो हो गई थीं लेकिन उन्हें दुबई से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्हें दुबई से बाहर जाने की परमीशन मिल गई थी और वह बेटी के साथ अमेरिका चली गई थीं।
3 of 5
Amit Tandon with Ruby
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो रूबी को जेल से बाहर निकालने के लिए अमित टंडन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक रूबी और अमित के करीबी सूत्र ने बताया कि रूबी पहले से बदल चुकी हैं। जेल में उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि जो अमित ने उनके लिए किया वो किसी और ने नहीं किया। रूबी मुंबई लौट आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रूबी और अमित का रिश्ता फिर से ठीक हो रहा है जिस वजह से दोनों ने तलाक को भी रोक दिया है।
4 of 5
amit tandon ruby
- फोटो : twitter
आपको बता दें, अमित टंडन पहली बार रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 1' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। अमित का सिंगिंग करियर तो ज्यादा नहीं चल सकता जिसके बाद उन्होंने सीरियल की ओर रुख किया। सबसे पहले अमित टंडन ने 'कैसा ये प्यार है?' सीरियल किया। इसके बाद तो मानों सीरियल की झड़ी ही लगा दी।
5 of 5
amit tandon
- फोटो : instagram
अमित टंडन इसके बाद 'करम अपना-अपना', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'जरा नचके दिखा', 'दिल मिल गए', 'दादागिरी', 'अदालत', 'जिनी और जूजू', 'ये हैं मोहब्बतें' और 'मेरी आशिकी तुमसे ही' जैसे कई सीरियल शामिल है। फिलहाल अमित टंडन इस वक्त 'कसम तेरे प्यार की' सीरियल में नजर आ रहे हैं।