घर-घर में गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में नजर आ रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के सीजन 13 में भी गईं थीं हालांकि सेहत खराब होने के वजह से उन्हें शो से बाहर आना पड़ा था।
2 of 6
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : amar ujala, mumbai
बिग बॉस के घर के झगड़े भला किससे छिपे हैं। यहां आए दिन सदस्य एक दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आते हैं, लेकिन देवोलीना अपना गेम काफी सोच समझकर खेल रही हैं। अभी हाल ही में सलमान खान की अगुवाई में उन्होंने अली के साथ एक गेम को भी होस्ट किया। घर के अंदर खेले गए इस गेम में देवोलीना ने सदस्यों से रैपिड फायर सवाल पूछे।
3 of 6
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : instagram
हालांकि कई बार कंटेस्टेंस ने यह आरोप भी लगाया कि ये सवाल जनता के नहीं हैं बल्कि देवोलीना और अली अपने से उनसे सवाल पूछ रहे हैं ताकि उनके मन की बात उगलवा सकें। ये गेम काफी मजेदार रहा। खेल खत्म होने के बाद सलमान ने देवोलीना का तारीफ भी की कि उन्होंने बढ़िया होस्ट किया और दर्शकों को खूब एंजॉय करवाया।
4 of 6
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि देवोलीना असम की रहने वाली हैं और ‘साथ निभाना साथिया’ टीवी सीरियल में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभा चुकी हैं। आपको याद दिला दें कि उनका नाम मुंबई के हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या में सामने आया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। पुलिस का कहना था कि देवोलीना उन कुछ लोगों में से थीं जिनसे हीरा कारोबारी ने अपने फोन पर बात की थी।
5 of 6
देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्या भटनागर, गगन गबरू
- फोटो : Instagram
हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। बिग बॉस से पहले देवोलीना एक बार और सुर्खियों में रहीं जब उन्होंने अभिनेत्री दिव्या भटनागर की मौत का आरोप उनके पति गगन गबरू पर लगाया। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिसमें उन्होंने कहा कि गगन दिव्या को प्रताड़ित करता था और मौत का जिम्मेदार भी वही है।