टीवी सीरियल '
देवों के देव महादेव' से फेमस होने वाले
मोहित रैना इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। मोहित जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना ही मीठा बोलते हैं। अपनी सक्सेस का उन्हें जरा भी घमंड नहीं है। जम्मू के रहने वाले मोहित 'महाभारत' और 'सम्राट अशोक' जैसे सीरियल में लीड रोल प्ले कर चुके हैं।
यहां दिलचस्प बात ये है कि एक बार फिर 'महादेव शुरू होन जा रहा है। इसमें लीड रोल मोहित ही निभाएंगे। शो को मिली पॉपुलैरिटी को देखते हुए सीजन 1 के प्रोड्यूसर ने दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया है। इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। ये लाइफ ओके पर पहले वाले स्लॉट 8 बजे ही दिखाया जाएगा।
मोहित बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन मोहित पढ़ने में काफी अच्छे थे इसलिए उनके मां-पिता चाहते थे कि वो CA बनें। मोहित की हाइट-पर्सनालिटी काफी अच्छी है। इसलिए उन्होंने ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में पार्टिसिपेट किया। वो टॉप 5 कंटेस्टेंट में चुने गए थे।
21 साल का होने पर उन्होंने अपने पैरेंट्स से एक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। उनके पैरेंट्स ने साफ मना करते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है क्या। मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'अगले दिन जब मैं सोकर उठा तो घर के बाहर मेरे कई सारे रिलेटिव्स आए हुए थे। मुझे लगा शायद कोई फंक्शन है। जिसे मैं भूल गया हूं।'
मोहित ने आगे बताया, 'लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वो सारे रिश्तेदार मुझे समझाने के लिए आए हैं। लेकिन मैं अपनी टिकट करवा चुका था। इसलिए मैंने किसी की नहीं सुनी और मुंबई आ गया।' मोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो अंतरिक्ष से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 'महादेव' से ही मिली।