{"_id":"5b2405144f1c1b644d8b6d69","slug":"deepika-kakkar-celebrates-first-eid-with-husband-shoaib-ibrahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद हिंदू से मुस्लिम बनीं दीपिका ने ऐसे बनाई अपनी पहली ईद, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के बाद हिंदू से मुस्लिम बनीं दीपिका ने ऐसे बनाई अपनी पहली ईद, वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
'ससुराल सिमर का' की लीड एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक बेहद निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली थी। शादी के बाद दीपिका बेहद खुश हैं और शोएब के साथ जिंदगी के खूबसूरत पलों का मजा ले रही हैं।
Deepika Kakkar
रील लाइफ के इतर वो रियल लाइफ में भी एक अच्छी बहू के किरदार में नजर आ रही हैं। दीपिका और शोएब अपने इन खास पलों को अपने फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं।
Deepika Kakkar
पहला रमजान भी दोनों ने बेहद उत्साह के साथ मनाया है। दीपिका ने पहली ईद पर हाथों में मेहंदी रचवाई है।
Pehli eid ki pehli mehndi... 😊 #shoaikakieid
A post shared by shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Kakkar
इसका फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा है, 'पहली ईद की पहली मेहंदी।' दीपिका के साथ शादी के बाद जिंदगी में हुए बदलाव के बारे में शोएब ने कहा, 'मैं सच में ये बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी है। आज जब आप घर लेट आते हो आपको बुरा लगता है और आप घर जल्दी आना चाहते हो।'
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on