अक्सर विवादों में रहने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए पब्लिक पागल रहती है। लेकिन अब ऐसा मौका आ रहा है जब वो 24 घंटे आपकी आंखों के सामने रहेगी। अब जानिए आखिर कहां आपको सपना चौधरी का दीदार करने का मौका मिलेगा।
डांसर सपना चौधरी के दीवानों के लिए खुशखबरी, अब 24 घंटे रहेगी आंखों के सामने
सपना अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' की पड़ोसन बनने वाली हैं। सपना के अलावा तीन और कंटेस्टेंट बिग बॉस के पड़ोसी बनेंगे। ये पड़ोसी भी शो का हिस्सा होंगे। जिन्हें समय आने पर घर के अंदर लाया जाएगा। लेकिन बीच-बीच में घर में आकर अपना जलवा दिखाएंगे।
पढ़ें- इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
इन पड़ोसियों में हरियाणा की स्टेज डांसर सपना चौधरी, हसीना पारकर का दामाद, पटना की ज्योति कुमार और नोएडा की शिवानी दुर्गा होंगी। ये चारों कंटेस्टेंट कॉमनर के तौर पर बिग बॉस में होंगे। इन चारों में बिग बॉस के फैंस सपना चौधरी को देखने के लिए बेकरार हैं।
पढ़ें- जब सलमान खान ने सरेआम रणबीर को जड़ा थप्पड़, जानें क्या हुआ था उस पार्टी में
सपना अक्सर अपने डांस और गाने को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती हैं। पिछले साल सपना चौधरी के कई वीडियो और इंटरनेट पर वायरल हुए थे। इसके अलावा सपना सुसाइड की कोशिश को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं। हरियाणा में सपना कफी फेमस हैं।
पढ़ें- 4 साल से अमीषा को नहीं मिली कोई फिल्म, लेकिन शौक इतने महंगे कि जान होश उड़ जाएं
उनका पहला गाना 'सॉलिड बॉडी रै' था जिसका लोगों के बीच काफी क्रेज है। अपने पहले गाने से ही सपना हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी लोकप्रिय हो गईं। हरियाणा में सपना के डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है। कॉन्ट्रोवर्सी और अपने गानों के लिए सपना देखते ही देखते स्टार बन गईं।