दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल पर धोखा देने का आरोप लगाया। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए अपने दूसरे पति को बेनकाब करती नजर आईं। दलजीत ने आरोप लगाया कि अलगाव के कुछ ही दिनों के भीतर निखिल किसी अन्य महिला को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब दलजीत एक बार फिर निखिल पर भड़कती नजर आई हैं। दरअसल, निखिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें अनामिका उंगली में अंगूठी पहने देखा गया। यह तस्वीर देखकर अभिनेत्री खुद को रोक नहीं पाईं और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें याद दिलाया कि दोनों अभी भी कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए हैं।
Dalljiet Kaur: दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने फिर की सगाई? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर निकाली भड़ास
दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पर निखिल पटेल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड पर निशाना साधा और लिखा, 'बधाई हो एसएन, इसे सोशल मीडिया पर फिर से प्रसारित करने के साहस की सराहना करनी चाहिए। आप दोनों ने बहुत अच्छा किया। एक बार फिर से अंगूठी पहन ली है निखिल। बहुत अच्छा।' उन्होंने आगे एक लंबा नोट लिखा और निखिल पर जमकर भड़ास निकाली।
दलजीत कौर ने नोट में लिखा, 'तुम बात करने से चूक रहे थे।' अभिनेत्री ने निखिल की प्रेमिका सफीना को भी कोसा, और लिखा, 'तुम्हारी होने वाली पत्नी भी उसी स्थिति में लगती है, ध्यान आकर्षित करने वाली।' अभिनेत्री ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि मुंबई में उनकी एक पत्नी है और उन्हें चेतावनी दी कि भारतीय न्याय उन्हें जल्द ही उनकी वैवाहिक स्थिति याद दिलाएगा।
Love And War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों रुपये, हासिल की रिकॉर्डतोड़ ओटीटी डील
दलजीत ने केन्या सरकार को भी टैग किया और उनसे उन पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने निखिल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। दलजीत ने यह भी बताया कि निखिल इसे पारिवारिक आभूषण कह सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है, वरना वह इसे अनामिका उंगली में नहीं पहनते।
Love And War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों रुपये, हासिल की रिकॉर्डतोड़ ओटीटी डील
बता दें कि दलजीत कौर ने मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी की थी और फरवरी 2024 में वह भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया। तबसे दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर तकरार जारी है।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, रिलीज होंगी क्राइम-एक्शन से भी भरपूर सीरीज-फिल्में