महाराष्ट्र के कई इलाकों में संक्रमण के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके कोविड 19 वायरस ने अब टीवी इंडस्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया है। शूटिंग में शामिल लोगों के इस वायरस की चपेट में आने से दो धारावाहिकों की शूटिंग रुक गई है। कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद दोनों धारावाहिकों के सभी कलाकारों और तकनीशियनों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है।
2 of 5
मेरे साईं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक धारावाहिक 'मेरे साईं' की शूटिंग के सेट पर कोरोना वायरस का पहला मामला सामने तब आया जब इसके एक कर्मचारी ने अस्वस्थ होने के बाद इसके निर्माता नितिन वैद्य को फोन किया। इस कर्मचारी ने अपना कोविड 19 टेस्ट कराया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव निकली।
3 of 5
मेरे साईं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रिपोर्ट आने के बाद से पूरी टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। अमर उजाला ने इस बारे में पड़ताल की तो पता चला कि ये मामला एक जुलाई को सामने आया था और इसके बाद तीन जुलाई से संबंधित शख्स ने सेट पर आना बंद कर दिया। तब से ही इस सीरियल की शूटिंग बंद है और शो के सारे कलाकार और तकनीशियन क्वारंटीन हैं।
4 of 5
डॉ. बी आर अंबेडकर सीरियल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता ने सबको कोविड टेस्ट भी कराया है। इस टेस्ट में जिन लोगों के भी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनके साथ धारावाहिक मेरे साईं की शूटिंग मंगलवार से शुरू होने जा रही है। सोमवार को ही ये जानकारी भी मिली है कि एक और टीवी धारावाहिक एक महानायक डॉ. बी आर अंबेडकर के एक प्रमुख कलाकार का कोविड टेस्ट पॉजीटिव निकला है।
5 of 5
डॉ. बी आर अंबेडकर सीरियल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस धारावाहिक के सेट पर भी इस सूचना के बाद से अफरातफरी मची हुई है। इस शो की शूटिंग भी पिछले दो दिन से बंद है और शो के निर्माताओं ने संबंधित कलाकार को क्वारंटीन करने के बाद उन सब कलाकारों और तकनीशियों का भी कोविड टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू की है जो इस कलाकार के संपर्क में आए हैं।
पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने लिया अपनी जिंदगी का बड़ा और अहम फैसला, जानकर फैंस को भी होगी हैरानी