फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट: फिर पिटे सोनी चैनल के दो धारावाहिक, 'सरगम की साढ़े साती' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को बंद करने का फैसला

Tue, 18 May 2021 06:16 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 18 May 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: After Story 9 Months Ki, Sargam Ke Sadhe Satii to also go OFF-AIR
टीवी सीरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीआरपी की रेस में लगातार हाशिये पर छूटते जा रहे एंटरटेनमेंट चैनल सोनी के दो नए शोज के बीच में ही बंद होने की खबरों से इन चैनलों में काम करने वाले सैकड़ों कलाकारों व तकनीशियनों के परिवार संकट में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक चैनल के दो शोज 'सरगम की साढ़े साती' और 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को बीच में ही बंद करने का फैसला लिया चुका है। चैनल के अधिकारी कहते रहे हैं कि वे कोई शो टीआरपी के लिए नहीं बनाते लेकिन इन दोनों शोज को बंद करने की वजह इनकी लगातार गिरती टीआरपी ही है।

Coronavirus outbreak: After Story 9 Months Ki, Sargam Ke Sadhe Satii to also go OFF-AIR
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई- सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के कंटेंट और डिजिटल हेड आशीष गोलवलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के कंटेंट और डिजिटल हेड आशीष गोलवलकर का कहना रहा है कि सोनी चैनल टीआरपी की दौड़ में ही शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कोई भी सामग्री टीआरपी लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए चुनते हैं। धारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अमर उजाला’ के सवाल पर आशीष ने कहा था कि वे नंबरों पर नहीं, सामग्री पर ध्यान देते हैं। चैनल की टीम कोई भी सामग्री टीआरपी लाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को दिखाने के लिए बनाती हैं।

Coronavirus outbreak: After Story 9 Months Ki, Sargam Ke Sadhe Satii to also go OFF-AIR
सरगम की साढ़े साती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आशीष का दावा रहा है कि शो की रेटिंग न आने पर सोनी की टम ज्यादा विचलित नहीं होती और टीआरपी लाने के लिए कुछ ऐसा भी नहीं करती जिससे उसे बाद में शर्मसार होना पड़े।' लेकिन हकीकत में जो हुआ है वह आशीष के इस कथन से बिल्कुल विपरीत है। महीनों की मेहनत के बाद इसी साल की शुरूआत में 'सरगम की साढ़े साती' को बड़ी उम्मीदों से चैलन ने लॉन्च किया था। सूत्रों की माने तो यह शो लोगों को पसंद नहीं आया और धारावाहिक के नाम में ही खेल करके शो को चर्चा में लाने की सोनी की रणनीति यहां भी पूरी तरह फेल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: After Story 9 Months Ki, Sargam Ke Sadhe Satii to also go OFF-AIR
स्टोरी 9 मंथ्स की - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो की लीड कलाकार अंजलि तत्रारी ने माना है कि शो बंद होने जा रहा है। धारावाहिक 'सरगम की साढ़े साती' के सोनी चैनल ने अपने एक और महात्वाकांक्षी शो 'स्टोरी 9 मंथ्स की' को भी बीच में ही बंद कर दिया है। यह पिछले साल 20 नवंबर को लांच हुआ था।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak: After Story 9 Months Ki, Sargam Ke Sadhe Satii to also go OFF-AIR
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी चैनल में मची इस अफरातफरी के बीच खबर ये भी है कि चैनल प्रबंधन ने अपने आने वाले धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' को भी अब थोड़ा रुककर लॉन्च करने का फैसला किया है। एरिका फर्नांडिस और शहीर शेख के इस धारावाहिक की शुरूआत चैनल पर जून में होने वाली थी, लेकिन अब ये थोड़ा बाद में प्रसारित होगा। इस बारे में चैनल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कंपनी के प्रवक्ता ने इस बारे में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed