बिग बॉस 11 में अपनी प्राइज मनी गंवा देने के बाद उन्हें फिर से इसे पाने का एक और मौका दिया गया है। इसके लिए बिग बॉस आज रात यानि कि 4 जनवरी को एक टास्क देंगे जिसे जीतने पर उनकी प्राइज मनी वापस मिल जाएगी। लेकिन इस बीच एक कंटेस्टेंट पूरी तरह से बिफर गया है....
बता दें कि स्पेसशिप वाले लग्जरी बजट टास्क में हारकर अपनी प्राइज मनी गंवाने वाले सभी कंटेस्टेंट को मौका मिला है कि वे अपनी प्राइज मनी को वापस ले लें। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले बिग बॉस द्वारा दिए गए इस टास्क में बाजी मारनी होगी। जी हां, आज रात के एपिसोड में घरवालों को करना होगा ये काम..
टास्क के मुताबिक, बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को कुछ कीमती चीजों की सुरक्षा करने का जिम्मा सौंपा हैं। अगर उनमें से एक भी चीज अगर टूट जाती है। तो प्राइज मनी का मिलना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन ऐसे में पुनीश शर्मा ने घर में कलेश शुरू कर दिया है।
टास्क में खुद को परेशान पाकर पुनीश ने सभी सामान को तोड़ने की ठान ली है। यहां तक कि विकास ने पूरी कोशिश की पुनीश कोई नुकसान ना कर बैठे जिससे एक बार फिर वे प्राइज मनी ना खो बैठे। लेकिन पुनीश पूरी तरह से जिद पर अड़े हुए हैं। पुनीश का कहना है कि अगर उन्हें ये टास्क में बराबरी का हिस्सा नहीं मिला तो वे किसी को जीतने नहीं देंगे।
बता दें कि घर में अभी बीबी माउंट टास्क चल रहा है जिसमें लव, पुनीश,हिना और शिल्पा बची हैं। वहीं, आकाश, विकास गेम से बाहर हो चुके हैं। लेकिन 'द खबरी' की खबर के मुताबिक, लव और पुनीश ने इस टास्क में बाजी मार खुद को नॉमीनेशन सेफ कर लिया है।