बिग बॉस 11 अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है और शो का फाइनल होने में एक महीना भी नहीं बचा है। लेकिन इससे पहले जहां घर में दोस्ती का माहौल था वो अब पूरी तरह से बदल चुका है और सभी कंटेस्टेंट अपने को बचाने में मशगूल हो गए हैं।
बिग बॉस में लग्जरी बजट टास्क में सभी घरवालें सोने का अंडा तोड़ने में लगे हुए हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह को भी जान लीजिए। दरअसल, घर में नॉक आउट दौर चल रहा है और एविक्शन की तलवार किसी पर भी लटक सकती है। ऐसे में सोने का अंडा तोड़ सभी कंटेस्टेंट कैप्टेनसी की दावेदारी हासिल करना चाहते हैं।
जी हां, 'पोल्ट्री फार्म टास्क' में सभी घरवाले कैप्टनसी के चक्कर में एक-दूसरे से छीना-तानी में लगे हुए हैं। ऐसे में इस छीना-झपटी में हिना ने विकास को उनके ऊपर चढ़ने पर फटकार लगा डाली।दरअसल, टास्क के अनुसार मुर्गी एक सोने का अंडा देगी जिसपर किसी एक कंटेस्टेंट का फोटो चिपका होगा। यदि उस अंडे को घर के किसी कंटेस्टेंट ने स्विमिंग पुल में गिरा दिया तो अंडे पर लगे फोटो वाले कंटेस्टेंट की कैप्टनसी के लिए दावेदारी खत्म हो जाएगी।
लेकिन इसी रूल को देखते हुए घर में सब एक-दूजे से चाल रहे है। जहां विकास बिल्कुल भी नहीं चाहते है कि हिना को कैप्टनसी मिले तो वहीं अर्शी के लिए पूरा घर भिड़ता नजर आया। लेकिन जब विकास का बारी आई तो आकाश ने बड़ी चालाकी से विकास के अंडे को स्विमिंग पुल में गेर उन्हें कैप्टन बनने से रोक लिया।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि इस हफ्ते घर से एक नहीं बल्कि दो के बेघर होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है इस बार एविक्शन में किसकी बारी है। बता दें कि हिना को छोड़कर सभी घरवाले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं।