देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव का माहौल है। तमाम राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे और प्रचार कर रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगने के बाद अब कांग्रेस और विपक्षी पार्टीयों ने भाजपा पर टीवी सीरियल्स में अपनी योजनाओं का प्रचार करने का आरोप लगाया है।
2 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : file photo
'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के विरोध के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि, भाजपा अपने प्रचार के लिए सिनेमा और छोटे पर्दे का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर से चुनाव आयोग में भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि मौजूदा केंद्र सरकार टीवी सीरियल्स में अपनी योजनाओं का जिक्र करवा रही है।
3 of 5
Bhabiji Ghar Par Hain cast
- फोटो : instagram
कांग्रेस पार्टी की शिकायत में कहा गया है कि, कई टीवी सीरियल्स में मोदी सरकार की कई योजनाओं का जिक्र किया जा रहा है। ऐसे सीरियल्स का इस्तेमाल पीएम मोदी की छवि को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए जिन सीरियल्स में ऐसा कुछ दिखाया जा रहा है उनका प्रसारण जल्द रोका जाए। यह भाजपा की ओर से आचार संहिता का उल्लंघन है।
4 of 5
Kumkum Bhagya
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में 'भाबीजी घर पर हैं', 'कुमकुम भाग्य' और 'तुझसे है राब्ता' जैसे सीरियल्स में मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए दिखाया गया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के विरोध में चुनाव आयोग में भाजपा की शिकायत कर चुकी है।
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के मामले में सुनवाई मंगलवार को होगी तब तक याचिकाकर्ता उन चीजों की तलाश कर सकता है जिन्हें लेकर उसे फिल्म पर आपत्ति है।