'नागिन 3' (Naagin 3) इस हफ्ते नंबर एक की पोजीशन पर रहा। इस वक्त सीरियल में हुकुम, नागरानी बेला और अंधक के चारों ओर कहानी घूम रही है। इस बीच सीरियल से जुड़ा नया अपडेट आया है। खबरों की मानें तो एकता कपूर के इस शो में 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) की एक्ट्रेस एंट्री ले सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस शो में उनका निगेटिव रोल होगा।
2 of 5
Nikitin Dheer
- फोटो : twitter
कुछ दिन पहले ही 'नागिन 3' में हुकुम का किरदार निभा रहे निकितन धीर की एंट्री हुई थी। इस किरदार ने बेला की जिंदगी में तहलका मचा दिया है। वहीं अब सीरियल में एक और नया चेहरा नजर आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह चेहरा कोई और नहीं बल्कि भल्ला परिवार की बहू आलिया हो सकती हैं। आलिया इस वक्त 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में आदित्य भल्ला की पत्नी का रोल निभा रही हैं।
3 of 5
Krishna Mukherjee
- फोटो : instagram
'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में आलिया का किरदार निभा रही कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) पॉजीटिव रोल में हैं लेकिन 'नागिन 3' में वह निगेटिव रोल निभा सकती हैं। कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में टीवी सीरियल 'झल्ली अंजली के टूटे दिल की अमेजिंग स्टोरी' से की थी। हालांकि पहचान 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल से मिली।
4 of 5
Naagin 3 Surbhi Jyoti
- फोटो : twitter
'नागिन 3' सीरियल की बात करें तो इसमें सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, पर्ल पुरी, रक्षंदा खान लीड रोल में हैं। सीरियल में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि बेला हुकुम के बेटे अंधक के अंदर की बुरी शक्तियों को खत्म करना चाहती है। पहले हुकुम को लग रहा था वह बेटे का पिता बना है बाद में पता चला कि विशाखा को बेटी हुई है।
5 of 5
Naagin 3
- फोटो : twitter
सीरियल में जहां एक ओर बेला बच्चे को पाना चाहती है तो वहीं रक्षंदा अपने बेटे युवराज की मौत का बदला लेना चाहती है। इस शो की टीआरपी कुछ दिन पहले थोड़ी डाउन जा रही थी लेकिन अब यह सीरियल फिर से नंबर एक पर आ गया है। सीरियल की टीआरपी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को कहानी का ट्रैक पसंद आ रहा है।