फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: हो गया खुलासा, सीक्रेट रूम में नहीं जाएंगी रश्मि-देवोलीना, ऐसे देंगी घरवालों को झटका

Wed, 06 Nov 2019 07:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 06 Nov 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Confirm Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee will enter Bigg Boss 13
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के घर से बाहर जाने की खबरों के बीच 'बिग बॉस' के दर्शकों के लिए खुशखबरी आई है। बीते कई दिनों से रश्मि देसाई (Rashami Desai) और देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही शो में दोबारा एंट्री लेगी। अब इन दोनों बहुओं के शो में आने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा निश्चित ही इन दोनों सितारों के प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। 

Confirm Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee will enter Bigg Boss 13
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot

'बिग बॉस' से जुड़ी खबर देने वाले 'द खबरी' ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक 'रश्मि और देवोलीना शो में आज या फिर कल एंट्री लेंगी। इन दोनों के घर में आने की झलक आज रात के शो खत्म होने के बाद के प्रोमो या फिर सात नवंबर को टेलीकास्ट होने वाले शो के बाद प्रोमो में दिखाई जा सकती है।' ट्वीट के मुताबिक 'यह दोनों शो में सीधे जाएंगी। किसी भी सीक्रेट रूम में दोनों को नहीं रखा जाएगा।' अमर उजाला इस ट्वीट की पुष्टि नहीं करता। 
 

Confirm Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee will enter Bigg Boss 13
Devoleena, Shefali and Rashami - फोटो : file photo

रश्मि और देवोलीना के बेघर होते ही इन दोनों के शो में दोबारा आने की चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' के अभी तक के सीजन पर गौर फरमाएं तो जब भी कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर जाता है तो इंटरव्यू जरूर देता है। रश्मि और देवोलीना के साथ घर से बेघर हुईं शेफाली बग्गा का तो इंटरव्यू सामने आया लेकिन टीवी की दोनों बहुएं अभी तक मीडिया के सामने नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Confirm Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee will enter Bigg Boss 13
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram

इन दोनों बहुओं के बेघर होते ही रश्मि और देवोलीना की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर में रश्मि और देवो हेडफोन लगाए नजर आईं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर सीक्रेट रूम की तस्वीर होने का दावा किया जा रहा था। इस तस्वीर के बाद इन दोनों की शो में दोबारा जाने की खबरें और मजबूत होती गईं। 

विज्ञापन
Confirm Rashami Desai Devoleena Bhattacharjee will enter Bigg Boss 13
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

रश्मि, देवोलीना और शेफाली बग्गा को बीते 'वीकेंड का वार' के दौरान घर से निकाल दिया गया था। यहां तक कि जब यह तीनों स्टेज पर आए थे तो गौहर खान और सलमान दोनों ने  इन तीनों की फटकार भी लगाई थी। 

यह भी पढ़ें- BB13: सिद्धार्थ शुक्ला के बेघर होने की खबरों के बीच Twitter पर भिड़े माहिरा के फैंस, निकाल रहे भड़ास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed