{"_id":"5ad16b6c4f1c1b87098b4645","slug":"comedian-vir-das-says-kapil-sharma-space-can-not-be-replaced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करने पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'नहीं ले सकता कोई उनकी जगह'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करने पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'नहीं ले सकता कोई उनकी जगह'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma and Vir das
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद से ऐसी खबरें आनेे लगी कि मेकर्स उसकी जगह कोई और शो लाने की तैयारी करने में जुटे है। जिसमें 'कॉमेडी सर्कस' के साथ वीर दास का नाम सामने आ रहा था।इस बीच वीर दास ने चुप्पी तोड़ते हुए कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Vir Das
वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और शो को रिप्लेस करने की खबरों को मात्र अफवाह बताया। वीर दास ने ट्विटर पर लिखा - 'मुझे लगातार फोन आ रहे हैं। कुछ आर्टिकल्स पढ़े जिसमें कहा जा रहा है कि मैं कपिल शर्मा के शो की जगह लेने वाला हूं। मैं किसी के साथ फिलहाल कोई भी शो नहीं कर रहा हूं। कपिल बेहतरीन कॉमेडियन हैं उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।'
Kapil Sharma
इसके साथ ही वीर दास ने लिखा - 'मैं अपने आइडियाज पर ही काम करता हूं। उम्मीद करता हूं कि उनका शो अच्छा चले। अब बात साफ हो गई होगी।' आपको बता दें, कपिल शर्मा ने 25 अप्रैल से दोबारा टेलीविजन पर वापसी की थी। हालांकि उनके शो को वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी जैसी हमेशा मिलती आई है। वहीं पहले एपिसोड के बाद से ही रानी मुखर्जी के शूट को कैंसल कर दिया था जिसके बाद उनके खराब बर्ताव की खबरें आने लगी।
A quick statement in response to some articles about Kapil Sharma, his show and me. pic.twitter.com/CXdL1sSl2Y
— Vir Das (@thevirdas) April 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Vir Das
बढ़ते विवाद के बीच कपिल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करने के दौरान कहा, 'जो लोग मेरा करियर बर्बाद करना चाहते हैं, वो जो चाहे झूठ फैला सकते हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। जब तक लोगों को संतुष्टि मिल रही है उन्हें यह सब करने दीजिए। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।' इस बीच कपिल शर्मा की तबीयत को लेकर फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने नया खुलासा किया है । उन्होंने कहा, 'कपिल की तबीयत ठीक नहीं है और वो एक दिन में करीब 23 से ज्यादा दवाइयां ले रहे हैं ।' बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, कपिल ज्यादातर समय सोते रहते हैं ।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : SELF
कपिल शर्मा से जुड़े विवाद पर सुनील ग्रोवर का बयान भी सामने आया है । यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा, 'कपिल को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए । उनकी फैमिली को भी उनका ध्यान रखना चाहिए । मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे ।' फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल कब दोबारा शो पर वापसी करते हैं।