फेमस कॉमेडियन भारती सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 3 दिसंबर को भारती अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ गोवा में सात फेरे लेंगी। शादी की रस्मों की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। भारती लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Leaked Photo: शुरू हुईं भारती की शादी की रस्में, इससे पहले इतनी खूबसूरत कभी नहीं लगीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती और हर्ष का पूरा परिवार शादी के लिए गोवा पहुंच चुका है। कुछ दिन पहले ही हर्ष और भारती का एक प्री वेडिंग वीडियो भी लॉन्च हुआ था। जिसे भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और ये वीडियो वायरल भी हुआ।
@adaakhann at #BhartiSingh's Bangle ceremony 😍❤ #bhartikibaraat #adaakhan
A post shared by @adaa_galaxy on
पढ़ें- सपना चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बिग बॉस 11 में होगी वापसी, ये रहे 3 सबूत
भारती और हर्ष लंबे समय से अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। भारती के फैंस उनकी शादी से काफी खुश हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इससे पहले दोनों की शादी का कार्ड और प्रीवेडिंग फोटोशूट भी सामने आ चुका है। भारती ने गोवा आने से पहले मुंबई में बैचलर पार्टी रखी थी।
इस पार्टी में टीवी के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस सेलिब्रेशन के दौरान टीवी एक्ट्रेस अदा खान और एली एवराम नजर आईं थीं। इससे पहले घरवालों ने उनके लिए एक ब्राइडल शॉवर रखा था जहां उनके मंगेतर हर्ष लिंबाचिया भी मौजूद थे।
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से बाहर आते ही सपना चौधरी ने किए 10 बड़े खुलासे, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on