फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: घर से बाहर आते ही सपना चौधरी ने किए 10 बड़े खुलासे, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर

Mon, 27 Nov 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary revelation after evict from bigg boss season 11
सपना चौधरी

बिग बॉस के घर से सपना चौधरी के आउट होने के बाद उनके फैंस को निराशा हाथ लगी है। दर्शकों को लग रहा था कि सपना फाइनलिस्ट बनेंगी लेकिन उनके एविक्‍शन से हर को हैरान है। घर से बाहर आने के बाद सपना ने 10 बड़े खुलासे किए हैं। 

sapna chaudhary revelation after evict from bigg boss season 11
सपना चौधरी

सपना का मानना है कि टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता में इस रियलिटी शो के विजेता बनने की क्षमता है। सपना के लिए इस शो का हिस्सा बनने की मुख्य वजह डांसरों के खिलाफ रूढ़िवादिता को तोड़ने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करना था।

पढ़ें- बिग बॉस के घर में इस खास मकसद से गई थीं सपना चौधरी, बाहर आते ही किया खुलासा

उन्होंने कहा, 'मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखना शुरू किया। बिग बॉस से आपको काम मिलता है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary revelation after evict from bigg boss season 11
सपना चौधरी

बता दें कि सपना कुछ दिनों से लड़ाई-झगड़े कुछ ज्यादा ही कर रही थीं। इसके साथ ही फैंस को उनकी हिना खान के साथ दोस्ती भी पसंद नहीं आ रही थी। इस हफ्ते हुए लग्जरी बजट टास्क में भी सपना ने जज का रोल अच्छी तरह से नहीं निभाया था।

विज्ञापन
sapna chaudhary revelation after evict from bigg boss season 11
सपना चौधरी

सपना का एलिमिनेशन कुछ के लिए शॉक हो सकता है, क्योंकि लोग चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से प्रियांक को कमजोर समझ रहे थे। शो की शुरुआत से ही सलमान, सपना को कह रहे थे कि आप ज्यादा घर में दिखाई नहीं देतीं, आप एक्टिव नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed