'सही पकड़े हैं' से फेमस हुईं शिल्पा शिंदे को लेकर कलर्स चैनल एक प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल शिल्पा चल रहे शो बिग बॉस में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इस वीकेंड का वार में घर से एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा...
खैर, बिग बॉस की बात बाद में फिलहाल आपको बता दें कि बिग बॉस शो के बाद शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे की लॉटरी खुलने वाली हैं। क्योंकि कलर्स चैनल ने उनको लेकर एक टीवी शो बनाने की प्लानिंग कर रहा है। बता दें कि एंड टीवी पर आने वाले शो 'भाबी जी घर पर है' से फेमस हुई हैं।
शिल्पा ने शो में अंगूरी भाबी की भूमिका निभाई थी लेकिन अनबन के चलते शिल्पा ने शो को बीच में ही छोड़ दिया। बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक, शो कैसा है और क्या थीम इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। कलर्स चैनल शो बिग बॉस के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि शिल्पा शिंदे घर में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभरी है। इसलिए आखिरी तक उनके बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बात का सबूत है हाल ही में हुए बीबी मॉल टास्क जिसमें शिल्पा के चाहने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इस टास्क में लाइव पब्लिक वोटिंग की गई जिसमें शिल्पा की जीत मानी जा रही है।
वहीं, द खबरी के ट्विटर के हवाले से लव घर से बेघर हो गए हैं। ट्वीट के मुताबिक लव को सबसे कम वोट मिले हैं। इसका कारण लव को दिल्ली का होना बताया जा रहा है। क्योंकि लाइव वोटिंग मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हुई है ऐसे में शिल्पा, विकास और हिना खान मुंबई से है।