इन दिनों सिनेमाघरों में कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं है, जो दर्शकों को अपनी तरफ बुला सके। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
चिरैया
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'चिरैया' 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इसका ट्रेलर पसंद आया है। इसमें शादी और रजामंदी का मुद्दा उठाया गया है। इसमें टीनू आनंद, प्रसन्ना विष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद और सरिता जोशी जैसे कलाकार हैं।
जैज सिटी
टीवी सीरीज 'जैज सिटी' 19 मार्च को सोनी लिव पर दस्तक देगी। पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान, 1971 के कलकत्ता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता सौमिक सेन हैं। इसमें सौरासेनी मैत्रा, शांतनु घटक, अनिरुद्ध गुप्ता और एलेक्जेंड्रा टेलर अहम भूमिकाओं में हैं।
4 of 11
कासरगोड एंबेसी
- फोटो : एक्स
कासरगोड एंबेसी
मलयालम वेब सीरीज 'कासरगोड एंबेसी' 20 मार्च से जी5 मलयालम पर स्ट्रीम होगी। सात एपिसोड वाली इस सीरीज में नकली पासपोर्ट बनाने वालों के रैकेट के बारे में दिखाया गया है। इसमें अबू सलीम, गोविंद पाई, कबीर दुहान, रॉनी डेविड और दीपक परमबोल जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक आतिश एम नायर हैं।
5 of 11
फ्यूरीज सीजन 2
- फोटो : एक्स
फ्यूरीज सीजन 2
वेब सीरीज 'फ्यूरीज सीजन 2' 18 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इसमें मुख्य कलाकार पेरिस में एक दमनकारी शासन से टकराएंगे। इसमें लीना अल अरबी, मरीना फोइस अहम किरदारों में होंगे। सीरीज का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।