{"_id":"626f7013556b651352360533","slug":"chhavi-mittal-go-for-a-walk-after-breast-cancer-surgery-and-said-i-want-to-feel-normal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhavi Mittal: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद वॉक पर निकलीं छवि, बोलीं- ‘मैं नॉर्मल महसूस करना चाहती हूं’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Chhavi Mittal: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद वॉक पर निकलीं छवि, बोलीं- ‘मैं नॉर्मल महसूस करना चाहती हूं’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 02 May 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टेलीविजन अभिनेत्री छवि मित्तल की हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई है और वह अस्पताल से वापस घर आ गई हैं। कैंसर के पता चलने के बाद से छवि सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की हर अपडेट फैंस को दे रही हैं। छवि कैंसर से जंग लड़ने के दौरान कभी भी खुद की हिम्मत को कम नहीं होने दिया। वह कैंसर का पता चलने पर न तो खुद मायूस हुई और न ही किसी को महसूस होने दिया। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर हर अपडेट दे रही हैं। हाल ही में छवि ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका हौसला देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
छवि ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि डॉक्टर के आदेश के अनुसार, मैं बाल धोने के लिए अस्पताल के सैलून में गई थी। उन्होंने कहा था कि खुद करने से यह सुरक्षित रहेगा। मैं भी इस बात पर सहमत हो गई। लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मैं घबराई हुई थी कि क्या मैं इतना चल पाऊंगी... मैं निश्चित रूप से हर उस चीज का इंतजार कर रही थी, जो मुझे नॉर्मल महसूस कराए!
3 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
छवि ने आगे लिखा कि कल शाम मैं घर वापस आई और अपनी बेस्टी के साथ देर शाम वॉक पर गई, क्योंकि मैं नॉर्मल महसूस करना चाहती थी। लेकिन इससे पहले मैं यह कहना चाहती हूं कि कैंसर कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे पाकर कोई भी खुश हो। लेकिन अगर किसी को यह हो जाता है, तो यह उदास, डरने या अपना जीवन अच्छे से न जीने का कारण नहीं होना चाहिए। वास्तव में यह आपके जीवन को पूरी तरह से जीने का और भी बड़ा कारण है!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरी सर्जरी अभी ही हुई है, मुझे पूरी तरह से ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। फिर ट्रीटमेंट शुरू होगा, फिर कैंसर की दवाएं और इसके साथ ही जीवनशैली में बदलाव भी आएगा। क्या मैं उदास हूं? नहीं। क्या मैं इस चुनौती से लिए तैयार हूं? हां, जो है देखेंगे और कुछ अच्छा ही करेंगे। मैं छोटे छोटे कदम रखूंगी, जैसे इस हफ्ते में अपने नेल्स ठीक कराऊंगी।
आपको बता दें कि छवि मित्तल को वर्कआउट करने के दौर लगी चोट के बाद कैंसर का पता चला था। वह चोट लगने के बाद डॉक्टर के पास गई तो उन्हें कैंसर की जानकारी हुई। उसके बाद से ही वह अपने स्वास्थ्य से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दौरान भी एक रील बनाई थी। इससे पहले वह खुद को चिल करने के लिए अपनी सर्जरी से पहले डांस करती हुई नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।