फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में इन फैंटसी शोज ने जमाई थी धाक, शो शुरू होते ही टीवी से चिपक जाते थे लोग

Thu, 28 May 2020 08:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 28 May 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
chandrakanta to alif laila 90s most popular fantasy shows on doordarshan
विक्रम और बेताल, चंद्रकांता - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन जब से शुरू हुआ तब से टीवी पर पुराने कार्यक्रम का चलन बढ़ गया है। चैनलों के पास नए एपिसोड नहीं हैं ऐसे में उन्हें पुराने सीरियल से काम चलाना पड़ रहा है। सबसे पहले दूरदर्शन ने 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण शुरू किया। दर्शकों ने इन कार्यक्रमों को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया दिखाई। फिलहाल दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई शोज दिखाए जा रहे हैं। आज हम यहां गुजरे जमाने के उन सीरियल्स की बात करने वाले हैं जो फैंटसी (कल्पना) पर आधारित शोज हैं। इन सीरियल की कहानियां जादू और तिलिस्म जैसे ट्रैक के इर्द गिर्द बुनी गईं थीं। 

chandrakanta to alif laila 90s most popular fantasy shows on doordarshan
विक्रम और बेताल - फोटो : फाइल

विक्रम और बेताल
सागर आर्ट्स के बैनर तले बना सीरियल 'विक्रम और बेताल' का प्रसारण 80 के दशक में हुआ। ये सीरियल राजा विक्रमादित्य की कहानी पर आधारित थी। इसमें मुख्य कलाकार अरुण गोविल, अरविंद त्रिवेदी, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और विजय अरोड़ा थे। बाद में इसके ज्यादातर कलाकारों को रामानंद सागर ने 'रामायण' के लिए कास्ट किया था।

chandrakanta to alif laila 90s most popular fantasy shows on doordarshan
पोटली बाबा की - फोटो : सोशल मीडिया

पोटली बाबा की
गुलजार के निर्देशन में सीरियल 'पोटली बाबा की' का प्रसारण साल 1991 में हुआ था। सीरियल का टाइटल ट्रैक 'आया रे बाबा' को गुलजार ने लिखा था। बच्चों के बीच ये गाना काफी मशहूर हुआ था। बच्चों के इस सीरियल में 'अली बाबा चालीस चोर' जैसी कई कहानियां दिखाई गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandrakanta to alif laila 90s most popular fantasy shows on doordarshan
अलिफ लैला - फोटो : ट्विटर

अलिफ लैला 
सीरियल 'अलिफ लैला' का प्रसारण साल 1993 से 1997 के बीच किया गया। 'अलिफ लैला' 90 के दशक के मशहूर शो में से एक है। अरेबियन नाइट्स पर आधारित 'अलिफ लैला' का स्क्रीनप्ले रामानंद सागर ने लिखा था। इसका निर्देशन उनके तीन बेटों प्रेम सागर, आनंद सागर और मोती सागर ने किया था। 

विज्ञापन
chandrakanta to alif laila 90s most popular fantasy shows on doordarshan
चंद्रकांता - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रकांता
1994- 96 में नीरजा गुलेरी सीरियल 'चंद्रकांता' लेकर आईं। सीरियल में शिखा स्वरूप, शाहबाज खान, मुकेश खन्ना, इरफान खान और पंकज धीर जैसे कलाकार थे। 'चंद्रकांता' सीरियल बाबू देवकीनंदन खत्री के इसी नाम के उपन्यास पर बना था। सीरियल में नौगढ़ और विजयगढ़ की कहानी दिखाई गई थी। नौगढ़ के राजकुमार कुंवर वीरेंद्र विक्रम, विजयगढ़ की राजकुमारी चंद्रकांता से प्यार करता था। सीरियल की कहानी मुख्यत: इन्हीं पर आधारित थी।

क्या अमिताभ के लिए बदल जाएंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के नियम, ऐसा हुआ तो होगी पांचवें पुरस्कार की दावेदारी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed