अपनी कॉमेडी के माध्यम से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा के विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उनके पुराने साथी उन्हें बीमार बता रहे हैं। इस मुश्किल के दौर में उनके बचपन के दोस्त और को स्टार चंदन ने उनका पूरी तरह से बचाव किया है।
2 of 5
kapil sharma chandan prabhakar
चंदन ने कहा कि कपिल बहुत इमोशनल इंसान है। इन दिनों उनके बारे में हर तरफ बस नेगेटिव चीजें ही पढ़ने को मिल रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। पिछले कुछ समय से कपिल काफी तनाव में हैं और उनकी दवाइयां चल रही है। उनकी हालत ठीक नहीं है इसलिए फैमिली टाइम की शूटिंग रोक दी गई है। कपिल अभी आराम कर रहे हैं। उनको ठीक होने का थोड़ा वक्त दे दीजिए।
चंदन ने अपील कर कहा, 'कपिल के बारे में इतनी नेगेटिव बातें मत फैलाएं। मेरे दोस्त ने देश को इतने लंबे समय तक खुशी बांटी उसके लिए इतनी कड़वाहट अच्छी नहीं है। कपिल बहुत सीधा आदमी है, उसे सीधी बात करनी आती है।'
चंदन ने कहा, 'कपिल के बारे में निगेटिव आर्टिकल्स ने उन्हें तोड़ दिया। उन्होंने खुशी जताई कि कपिल के सभी सच्चे दोस्त उनके साथ हैं जिसकी उनको इस पड़ाव में काफी जरूरत है।
बता दें कपिल की सेहत को लेकर खबरे हैं कि इन दिनों कपिल शर्मा दवाइयों के हैवी डोज पर हैं। वो एक दिन में करीब 23 गोलियां खा रहे हैं। अपने खिलाफ बने माहौल के कारण वह बहुत तनाव में हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत, निजी जिंदगी और काम पर पड़ रहा है।