फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांका के पति विवेक को जुए की लत छोड़ने में लगे थे तीन साल, कहा- अपनी कार भी दे दी थी एक बार

Sat, 27 Jul 2019 10:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 27 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
divyanka Tripathi husband Vivek Dahiya was gambling addict
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। विवेक ने हाल ही में रिवील किया कि वो जुआ खेलने के आदि थे और उन्हें इस लत से छुटकारा पाने के लिए 3 साल लग गए थे।

divyanka Tripathi husband Vivek Dahiya was gambling addict
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

विवेक ने खुलासा करते हुए बताया- 'कॉलेज में मुझे जुआ खेलने की लत लग गई थी। ये 2006 की बात है जब मैं 19 साल का था और ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहा था। उस वक्त मेरा एक दोस्त मुझे कसीनो लेकर गया जहां मैंने पहले ही दिन खूब जीता। मैं पढ़ाई के साथ ही साथ एक स्टोर पर पार्ट टाइम काम भी करता था। ऐसे में उस एक दिन में जितना मैंने कसीनो से जीता उतना कमाने में मुझे हफ्तों लग जाते थे।'

divyanka Tripathi husband Vivek Dahiya was gambling addict
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया

इसके बाद विवेक बताते हैं- 'ज्यादा पैसे के लालच से मैं हर रोज कसीनो जाने लगा। वहां के स्टाफ से मेरी दोस्ती भी हो गई थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने मुझसे दूर रहने के लिए भी कहा लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी। यहां तक कि मैंने एक बार जुए के लिए अपनी कार भी किसी को दे दी थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
divyanka Tripathi husband Vivek Dahiya was gambling addict
Vivek Dahiya

जिस किस्से ने विवेक को सुधारा उसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- 'एक रात मैं कसीनो में बुरी तरह हारा था। जिसके बाद मेरे पास सिर्फ पांच पाउंड बचे थे और मैंने घर के लिए टैक्सी बुक की। मैंने टैक्सी ड्राइवर को कसीनों के बारे में बताया तो उसने मुझे बताया कि वो भी जुए की लत में अपने दो घर हार चुका था। वहीं पत्नी भी छोड़ कर चली गई थी।' विवेक बताते हैं कि कैब ड्राइवर की बात ने सलाह का काम किया। मैंने उसके बाद कसीनो जाना छोड़ दिया। 

विज्ञापन
divyanka Tripathi husband Vivek Dahiya was gambling addict
Vivek Dahiya

विवेक कहते हैं कि मैं आज भी कसीनो जाता हूं लेकिन अब मुझे लाइन खींचना आता है। विवेक कहते हैं- 'जब मैं कसीनो में आता हूं, तो पत्नी के साथ आता हूं और थोड़ा खेलता हूं। अब मैं इसे केवल थोड़ी देर के लिए आनंद लेने के लिए करता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed