फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shoaib Ibrahim: ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर मिली थी शोएब को अपनी हमसफर, धर्म की दीवार तोड़ रचाई थी दीपिका से शादी

Mon, 20 Jun 2022 08:43 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 20 Jun 2022 08:43 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar love story started from the sets of Sasural Simar ka
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के 'प्रेम' यानी शोएब इब्राहिम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 20 जून 1987 को भोपाल में जन्मे शोएब ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'ससुराल सिमर का' के प्रेम किरदार ने दिलाई। इस शो ने न सिर्फ शोएब की घर-घर में पहचान बनाई बल्कि उन्हें उनके हमसफर से भी मिलवा दिया। शोएब ने सिमर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ से शादी की है। आज शोएब के जन्मदिन पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Birthday Special: Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar love story started from the sets of Sasural Simar ka
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर हुई थी मुलाकात
शोएब और दीपिका की मुलाकात 2011 में टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। दोनों इस शो में पति पत्नी का किरदार निभा रहे थे। उस वक्त दीपिका पहले से ही शादीशुदा थी और उनकी शादीशुदी जिंदगी में बहुत तनाव चल रहा था। ऐसे में उन्होंने 2015 में अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद ही शोएब और दीपिका की नजदीकियां बढ़ी थीं।

Birthday Special: Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar love story started from the sets of Sasural Simar ka
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

तीन साल तक किया डेट
सेट पर साथ काम करते हुए शोएब और दीपिका की अच्छी दोस्ती हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों को प्यार का एहसास तब हुआ जब शोएब ने शो छोड़ दिया। दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की। इसके बाद तीन साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। शोएब ने 'नच बलिए' में दीपिका को नेशनल टेलीविजन पर शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके जवाब में दीपिका ने तभी उन्हें हां कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar love story started from the sets of Sasural Simar ka
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

रिश्ते पर उठे कई सवाल
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का साथ होना इतना भी आसान नहीं था। दोनों के रिश्ते पर बहुत से सवाल उठे। किसी ने दीपिका की पहली शादी टूटने की वजह शोएब को बताया, तो किसी ने दोनों के अलग-अलग धर्म को लेकर सवाल उठाए। दोनों ने इन सब सवालों का एक साथ सामना किया और कभी इन्हें अपनी बीच आने नहीं दिया।

विज्ञापन
Birthday Special: Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar love story started from the sets of Sasural Simar ka
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

2018 में की शादी
फरवरी 2018 में शोएब और दीपिका ने भोपाल में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। दोनों ने शोएब के गांव में जाकर अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह किया था। शादी के बाद दीपिका के अपना नाम बदलकर फैजा रखा, तो उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था। लेकिन शोएब और दीपिका के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। वहीं, शोएब और दीपिका भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed