टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी के स्टार कपल्स में से एक हैं। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के दौरान दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी और इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। बिग बॉस 14 में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया और तब से दोनों रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। अब हाल ही में जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग अपनी शादी को लेकर जैस्मिन ने खुलकर बात की है और आगे उनका क्या प्लान है ये भी साझा किया।
Aly Goni-Jasmin Bhasin: कब शादी करेंगे जैस्मिन भसीन और अली गोनी, एक्ट्रेस ने बताया प्लान
शादी और रिश्तें पर की खुलकर बात
जैस्मिन भसीन और अली गोनी की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं और चाहते हैं कि दोनों हमेशा साथ रहें। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग अपनी शादी के लेकर बात करते हुए कहा कि उनका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है और दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं और जिंदगी को बेहतर करने के लिए एक दूसरे की ताकत बन रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने और अली गोनी की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, हम भी काम करना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, फिलहाल अभी दोनों की शादी करने की कोई योजना नहीं है।
अली के लिए पांच साल और कर सकती हैं इंतजार
इस दौरान जैस्मीन ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अली के लिए तीन साल लंबा इंतजार किया और अपनी भावनाओं को कभी उनपर नहीं थोपा, क्योंकि मैं एक पुराने जमाने की रोमांटिक लड़की हूं। मैं अली के लिए पांच साल और इंतजार कर सकती हूं।