'वीकेंड का वार' में शो के रूल के मुताबिक आज एक कन्टेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ेगा। बता दें कि बाहर जाने के लिए आकाश, विकास और शिल्पा शिंदे सुरक्षित हैं। लेकिन एक वोट लिस्ट जारी हुई है..चलिए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर
नॉमिनेशंस की प्रक्रिया से शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, आकाश डडलानी और सपना चौधरी दर्शकों द्वारा दिए गए वोट्स की वजह से घर से बेघर होने से बच गए हैं। अब लव त्यागी, मेहजबीं और ज्योति कुमारी बाकी हैं जिनपर बाहर जाने का खतरा बाकी है।
बता दें कि एक लिस्ट सामने आई है जिसमें दर्शकों ने अपने पंसदीदा कन्टेस्टेंट को बचाने के लिए वोट किया है। इस वोटिंग लिस्ट में सबसे ऊपर 'अंगूरी भाबी' का नाम हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। शिल्पा को सबसे ज्यादा 4343(27.27%) वोट मिले हैं।
इसके बाद घर में शिल्पा के दुश्मन विकास गुप्ता का दूसरा नंबर है। जी हां उन्हें उनके चाहनवालों ने 4064(25.25%) वोट देकर घर में बरकरार रखा है।
वहीं, घर में ज्यादातर चुप रहने वाली और स्पिलिट्विला की पू्र्व कन्टेस्टेंट बेनाफ्शा के फैन्स भी नहीं चाहते कि वे घर से बेघर हों। इसलिए उनके शुभचिंतकों ने उन्हें 2639(16.44%) वोट देकर सेफ रखा है।