बिग बॉस का 12वां हफ्ता शुरू हो गया है। इसी के साथ घर से बेघर होने के लिए शिल्पा, लव, प्रियांक और हितेन नॉमिनेट हो गए हैं। पिछले हफ्ते वोटिंग लाइन बंद होने की वजह से शिल्पा और आकाश सेफ हो गए थे।
इस समय घर में KISS को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, आकाश शिल्पा को मां कहकर बुलाते थे। लेकिन उनकी बिना मर्जी के उन्हें किस कर लेते थे। जो शिल्पा को पसंद नहीं आ रहा है। शिल्पा ने आकाश से कई बार बोला लेकिन वो नहीं माने।
पढ़ें- कंडोम कंपनी ने विराट-अनुष्का के लिए भेजा खास मैसेज, जानकर शर्मा जाएंगे नए नवेले दूल्हा-दुल्हन
आखिरकार ये बात शिल्पा ने घरवालों को बताई। तब लव ने आकाश को समझाया कि शिल्पा को उनका किस करना पसंद नहीं आता। इसलिए वो शिल्पा को बार-बार किस ना करें। ये बात आकाश को पसंद नहीं आती।
पढ़ें- विदाई की रस्म में फूट-फूटकर रोईं अनुष्का, वीडियो में देखें कैसे विराट ने संभाला
हालांकि आकाश ने शिल्पा से माफी मांगी लेकिन वो इस बात को भूल नहीं पाए। आकाश बार-बार इस बात को डिस्कस करते हुए शिल्पा की बुराई करते हैं। इतना ही नहीं वो शिल्पा से ये भी कहते हैं कि मैं अब तुम्हें किस नहीं करूंगा लेकिन अर्शी को करता रहूंगा।
इतना कहकर आकाश अर्शी को चूमने लगते हैं। लेकिन अर्शी उन्हें मना नहीं करतीं। कुछ देर बार शिल्पा आकाश से कहती हैं, 'तुमने अर्शी को लिप्स पर किस किया ये ठीक नहीं था।' तब आकाश कहते हैं, 'अगर अर्शी को इससे कुछ दिक्कत होगी तो मुझे बता देगी। मैं अर्शी के साथ तब तक सोऊंगा जब तक अर्शी खुद मुझे मना नहीं करती।'