'बिग बॉस सीजन 12' शुरू होते ही जिस कंटेस्टेंट का नाम सबकी जुबां पर है वह भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन हैं। यह दोनों जब से 'बिग बॉस' में आए हैं तभी से लोगों की जुबां पर इन दोनों का नाम ऐसा चढ़ा है कि उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। इन दोनों का नाम चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि जसलीन अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी है। शो के ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही इन दोनों ने सलमान खान के सामने कहा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। घर के अंदर आते ही यह दोनों सभी कंटेस्टेंट के निशाने पर आ गए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे जानने के बाद आप भी यही कहेंगे कि शायद जसलीन अपने रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज हैं।
बिग बॉस 12: घरवालों के सामने अनूप जलोटा से रिश्ते को लेकर बुरी फंसी जसलीन, पहले दिन ही खुल गई पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'बिग बॉस' ने घरवालों को पहला टास्क दिया जिसका नाम 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' था। इस टास्क के दौरान बजर बजते ही किसी सिंगल कंटेस्टेंट को तुरंत जाकर बजर दबाना है और अपने से कमजोर जोड़ी को चुनौती देना है। इस टास्क में सबसे पहले सृष्टि रोडे ने बजर दबाया और अनूप जलोटा और जसलीन को चुनौती दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी घरवाले शामिल हुए और जज के तौर पर 'बिग बॉस सीजन 11' के पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान और हितेन तेजवानी भी शामिल हुए।
इस टास्क के दौरान सृष्टि रोडे ने सबसे पहले अनूप और जसलीन की जोड़ी को कमजोर बताते हुए अपने प्वाइंट्स रखे। जिसके बाद एक एक करके घरवालों ने अनूप और जसलीन से सवाल पूछना शुरू किया। शुरुआत में तो जवाब देते हुए जसलीन में आत्मविश्वास दिखा लेकिन उसके बाद वह अपना आपा खोने लगी। शो के दौरान सभी घरवाले जसलीन और अनूप जलोटा से यह कहते हुए दिखे कि आखिर आपका रिश्ता क्या है। घरवालों ने कहा अनूप जलोटा जी ने तो पूरे विश्वास से कहा कि वह रिलेशनशिप में है लेकिन आप बार बार बात को घुमा रही हैं।
दरअसल, टास्क की शुरुआत में जसलीन से जब कहा गया कि आप दोनों की केमिस्ट्री नहीं दिखती है। इस पर जसलीन भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि तो क्या मैं 24 घंटे उनके पास बैठी रहूं ताकि आपको केमिस्ट्री दिखे। हम लोगों का रिश्ता गुरु शिष्य का भी है और एक दूसरे के लिए काफी अहम हैं। तभी शिवाशीष मिश्रा ने पूछा कि आप आखिर हैं क्या लवर है, ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड है या फिर दोस्त हैं? तभी अनूप जलोटा कहते हैं सारे हैं वहीं जसलीन कहती हैं कहती हैं कि यह कोई डेटिंग शो नहीं है। क्या मैं उनको ये बोलूंगी कि यह मेरे ब्वॉयफ्रेंड है। तभी शिवाशीष कहते हैं कि अगर ब्वॉयफ्रेंड है तो है।
इसके बाद करणवीर बोहरा कहते हैं - 'अब मैं कन्फ्यूज हूं। अनूप जी बोल रहे हैं कि रोमांस है जो आप समझ रहे हैं वो सब है लेकिन आप कह रही हैं नहीं है।' तभी जसलीन कहती है मैंने कब बोला नहीं है। इसके बाद श्रीसंत कहते हैं जितने विश्वास के साथ अनूप जी ने बोला है उतने विश्वास के साथ आप भी बोल दीजिए अगर कुछ है तो। तभी जसलीन अपने रिश्ते को स्वीकार करती हैं।