बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले टीवी एक्टर रोहित सुचांती को लेकर सलमान खान आज वीकेंड का वार में श्रीसंथ को फटकार लगाएंगे। श्रीसंथ ने रोहित पर समलैंगिकता को लेकर कमेट्स किया था साथ ही एक्टिंग भी करके दिखाई थी। ऐसे में इस वीकेंड का वार में सलमान खान उन्हें घर का खलनायक बताते हुए लताड़ लगाते नजर आएंगे..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि वूट की एक वीडियो के मुताबिक वीकेंड का वार में सलमान घरवालों से किसी एक सदस्य का नाम पूछते हैं जो घर में सबसे बड़ा खलनायक है। इस पर घरवालों ने दीपक का नाम लिया लेकिन सलमान ने श्रीसंथ को घर का सबसे बड़ा खलनायक माना।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इसके बाद घरवालें एक-एक कर श्रीसंथ पर आरोप लगाते हैं। दीपक ने बताया कि श्रीसंथ ने उन्हें रोड से पैसे उठाने वाला शख्स बताया। साथ ही उन्हें माइक पर हाथ रख गाली भी दी। इस पर सलमान ने श्रीसंथ से पूछा कि उन्हेें किस बात का इतना घमंड है।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
सलमान के सवाल का जवाब देते हुए श्रीसंथ कहते हैं यह उनका एटिट्यूड है। वहीं, शो में एक वीडियो भी दिखाई जिसमें श्रीसंथ ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले रोहित सुचांती को लेकर होमोफोबिक कमेंट भी किया। इस पर भी सलमान ने श्रीसंथ को आड़े हाथ लिया।
आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थी।