बिग बॉस 12 में नये कैप्टन श्रीसंथ बन गए हैं और अब काल कोठरी के लिए तीन कंटेस्टेंट्स को चुना गया है। लेकिन घरवाले फैसला कर ही रहे थे कि मेघा और सुरभि में मुंहजोरी हो गई। वहीं, घरवालों की मदद से दोनों के बीच का झगड़ा सुलझा लिया गया। बता दें कि पहले घरवालों ने ही बताया कि किस-किसको जेल में जाना चाहिए..
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि घरवालों के फैसले के मुताबिक, रोहित, दीपक और मेघा को काल कोठरी की सजा का पात्र माना गया। लेकिन बिग बॉस ने श्रीसंथ को अधिकार दिया कि वह इन तीन कंटेस्टेंट में से किसी एक को निकाल किसी और को उसकी जगह जेल भेज सकते हैं। ऐसे में श्रीसंथ ने करणवीर को जेल भेज दिया। जेल में करणवीर के साथ रोहित और मेघा हैं। वहीं, दीपक जेल जाने से बच गए।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि घर में पहली बार कैप्टन बने श्रीसंथ बहुत खुश हैं। वह काफी समय से कैप्टेंसी के लिए तरस रहे थे। बता दें कि कैप्टन तय होने के बाद घर में काल कोठरी में भेजने का समय आया। ऐसे में बिग बॉस ने आखिरी फैसला घर के नये कैप्टन श्रीसंथ पर छोड़ दिया लेकिन श्रीसंथ ने अपने दोस्त करणवीर को ही जेल की सजा का पात्र मानकर काल कोठरी में डाल दिया।
दीपिका, श्रीसंथ से आपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि 'घर में सबसे ज्यादा गालियां और गलत शब्दों का इस्तेमाल श्रीसंथ ही करते है तो सजा करणवीर को क्यों मिल रही है?' जेल में सजा काट रहे करणवीर भी श्रीसंथ के फैसले का विरोध करेंगे और कहा कि, 'श्रीसंथ आप गलत कर रहे हैं।' इस दौरान जसलीन और सृष्टि में बड़ी नोक-झोक भी देखने को मिली।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
घर में दीपक और सोमी को लेकर बहुत बातें बनाई जा रही है। वो इसलिए क्योंकि दीपक ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें सोमी जैसी लड़की बहुत पसंद हैं। अब दीपक सोमी को लेकर काफी पॉजेसिव भी दिख रहे हैं। उन्होंने सोमी से खाने के लिए पपीता भी मांगा और सोमी से भी पूछा कि तुमने खा लिया, फिर क्या था किचन में खड़ी दीपिका और करणवीर ने इसपर बहुत अजीब ही रिएक्शन दिया।