फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल फोटो: Bigg Boss विनर दिव्या अग्रवाल बन गईं 'किन्नर', तस्वीर देख फैंस हुए हैरान

Wed, 06 Oct 2021 06:31 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 06 Oct 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott winner divya agarwal kinner look transformation surprise her fans completely
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Social Media

बिग बॉस टेलीविजन का एक ऐसा शो जो पिछले कई सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में जहां हर साल एक विनर होता है तो वही इस साल बिग बॉस के 2 विजेता होंगे। दरअसल बिग बॉस टेलीविजन पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित हुआ था। छह हफ्ते चले उस रिएलिटी शो की विजेता दिव्या अग्रवाल थी। अब दिव्या की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद उनके प्रशंसकों को गहरा झटका लग सकता है।



पहचानना है मुश्किल

दिव्या अग्रवाल को इन तस्वीरों में देखने के बाद पहचान पाना वाकई में काफी मुश्किल है। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों के होश पूरी तरह उड़ गए हैं। हर कोई बस यही सोच रहा है कि आखिरकार दिव्या अग्रवाल के चेहरे को ये क्या हो गया है। आप सोच रहे होंगे कि दिव्या आखिरकार ऐसे अवतार में क्यों नजर आ रही हैं। तो चलिए आपकी ये दुविधा हम दूर कर देते हैं।

bigg boss ott winner divya agarwal kinner look transformation surprise her fans completely
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या की तस्वीर हुई वायरल

लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल है कि ये तस्वीर दिव्या अग्रवाल की है। लेकिन ये सच है। बिग बॉस विजेता दिव्या अग्रवाल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल ये लुक उनकी एक वेब सीरीज का है, जिसमें दिव्या अलग-अलग लुक में नजर आते हुए सीरियल किलर की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए हासिल किया है।

bigg boss ott winner divya agarwal kinner look transformation surprise her fans completely
'कार्टेल' में दिव्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग महिला के रूप में नहीं पहचान पाए लोग

वायरल हो रही इन तस्वीरों में दिव्या अग्रवाल एक किन्नर की भूमिका में नजर आ अहि हैं। उन्होंने लाल साड़ी और भारी गहने पहने हुए हैं। उनके मेकअप के साथ उनके चेहरे पर दाढ़ी भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। लोग न सिर्फ दिव्या अग्रवाल के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। बल्कि लोग उनके लुक्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott winner divya agarwal kinner look transformation surprise her fans completely
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बुजुर्ग पुरुष के रूप में आई थीं नजर

इस लुक से पहले दिव्या अग्रवाल का एक और लुक इस वेब सीरीज से सामने आया था जिसमें वो एक बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका में नजर आ रही थी। अपने दूसरे लुक में दिव्या अग्रवाल अस्पताल में काम करने वाली महिला के गेटअप में बिलकुल अलग ही लग रही थीं। उनके हर लुक के साथ उन्हें पहचानना उनके प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ा टास्क था।

विज्ञापन
bigg boss ott winner divya agarwal kinner look transformation surprise her fans completely
बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी का जीता खिताब

दिव्या अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत स्प्लिट्सविला 10 से की थी। जोकि एक रिएलिटी शो था। इसके बाद दिव्या अग्रवाल को एकता कपूर की रागिनी एमएमएस रिटर्न्स में काम करने का मौका मिला। इसके बाद दिव्या ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा और वो अपने करियर में आगे बढ़ती गईं। दिव्या अग्रवाल आज टेलीविजन का जाना-माना नाम तो हैं ही लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी लोकप्रिय हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed