बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही घरवालों के बीच झड़प देखने को मिली। पहले ही हफ्ते बिग बॉस ने घर के सभी जंगलवासियों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। दरअसल एक टास्क के दौरान जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच बड़ा झगड़ा हुआ जहां एक तरफ प्रतीक ने जय का कॉलर पकड़ लिया तो वही दूसरी तरफ जय ने भी प्रतीक को ऐसे अपशब्द कहें जिसकी वजह से प्रतीक ने अपना आपा खो दिया और घर में तोड़-फोड़ की।
Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने बिग बॉस को दी चुनौती, अब क्या सलमान लगाएंगे उनकी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल ने कहा हर हफ्ते करो नॉमिनेट
बिग बॉस कैमरा से बातचीत करते हुए विशाल ये कहते हुए नजर आए कि ‘प्रतीक ने जो जय पर हाथ उठाया उसका कोई उल्लेख नहीं है। मुझे पता नहीं आप ये टेलिकास्ट करने की हिम्मत रखते हो या नहीं। जब हममे से कोई हाथ उठाएगा तो सोच समझकर फैसला लीजिएगा। अगर आपको ये बदतमीजी लगती है तो मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट करो।
View this post on Instagram
आप नहीं जनता बचाती है
विशाल गुस्से में बिग बॉस को ये भी कहते हुए नजर आए कि हर हफ्ते आप नहीं बल्कि जनता उन्हें बचाती है। इसलिए बिग बॉस उन्हें दंड देते हैं या क्या करते हैं इस बात का उन्हें बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ता। बिग बॉस के इस फैसले से न सिर्फ घरवाले नाराज हुए बल्कि दर्शकों को भी बिग बॉस का ये फैसला पसंद नहीं आया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
बिग बॉस के इस फैसले से कई लोग खफा हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों को बिग बॉस का एक की वजह से सबको सजा देना बिलकुल भी रास नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक की गलती की सजा सबको देना गलत है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सबकी गलती है तो सबको नॉमिनेट करो सिर्फ जंगलवासियों को क्यों’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रतीक को नॉमिनेट करो’।
क्या सलमान खान लगाएंगे वीकेंड पर क्लास
प्रतीक और जय के बीच घर में घमासान देखने को मिला। जहां पहले ही दिन प्रतीक घर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए नजर आए जिससे घरवाले काफी नाराज हुए, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने जय से लड़ते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और जय ने बदले में उन्हें अपशब्द कहे जिसे सुनने के बाद प्रतीक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने बिग बॉस की प्रॉपर्टी के साथ तोड़-फोड़ कर दी। अब देखना ये है कि क्या सलमान खान वीकेंड पर विशाल कोटियन के इस स्टेटमेंट के लिए उनकी क्लास लगाते हैं या फिर प्रतीक पर उनका गुस्सा फूटता है।